मेले में व्यापार करने आए तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, रात में खाना खाकर सोए; अचानक बिगड़ी तबियत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 25 मई 2024। उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ के कोरबा आए व्यापारियों में से तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उन्होंने कोरबा में चल रहे डिज्नीलैंड मेले में दुकान लगाई हुई थी। वे रात में खाना खाकर सोए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद भोजन तैयार किया था, जिसके बाद वे सो गए। आधी रात को उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय सोहेल खान 28 वर्षी अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान की मौत हो गई। मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग को बताया जा रहा है। सहकर्मी रियाज खान ने बताया कि रात लगभग 12 बजे मेला खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में खाना खाने चले गए। सुबह उठने पर जानकारी मिली कि 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे, 21 वर्षीय समीर खान और 12 वर्षीय सोहेल खान की तबीयत बिगड़ गई है अचानक पेट दर्द और उल्टी से परेशान हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर गुणेश्वर कंवर ने बताया कि सुबह के वक्त तीनों मरीजों को लाया गया। जहां दो की हालत बेहद गंभीर थी, दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीसरे को कुछ समय बाद लेकर पहुंचे जिसकी मौत पहले से हो चुकी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि फूड पॉइजनिंग के चलते तीनों की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

हार के बाद राजस्थान के इस खिलाड़ी पर चला बीसीसीआई का चाबुक, आचार संहिता उल्लंघन के चलते मिली यह सजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 25 मई 2024। सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल 2024 में समाप्त हो गया। शुक्रवार को क्वालिफायर-2 में हैदराबाद ने राजस्थान को 36 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच के बाद बीसीसीआई ने राजस्थान के […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर