प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई एफआईआर की कॉपी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुुर 21 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उप चुनाव की तारीख नजदीक आते-आते आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एनएसयूआई महासचिव के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद भाजपा के निशाने पर आई कांग्रेस ने पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने सबूत के तौर पर FIR की कॉपी भी मीडिया के सामने रखी है। हालांकि ब्रह्मानंद नेताम ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

भाजपा सरकार में दर्ज हुई एफआईआर
कांकेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहन मरकामन ने कहा कि, भाजपा की ओर से उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम पर झारखंड के जमशेदपुर में टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है। उस समय राज्य में भाजपा के रघुवर दास की सरकार थी। मरकाम ने कहा, पुलिस ने पहले पांच को नामजद किया था। जांच के बाद फिर 10 से 12 आरोपी सामने आए, इनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं।

माता-बहनों की इज्जत करती है तो प्रचार बंद करे भाजपा
पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा कि, झारखंड पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद जांच आगे बढ़ाई तो इसमें ब्रह्मानंद नेताम के नाम का खुलासा हुआ है। झारखंड पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।  अगर भाजपा माता और बहनों की इज्जत करती है, तो उन्हें तत्काल ब्रह्मानंद नेताम का प्रचार करना बंद कर देना चाहिए।

भाजपा प्रत्याशी के कृत्य से सिर शर्म से झुका
मोहन मरकाम ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशी ने इस एफआईआर का जिक्र निर्वाचन पत्र में नहीं किया है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के इस कृत्य से पूरे छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया है। दुष्कर्म के एक आरोपी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बना दिया है। ये गैंगरेप के आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, एनएसयूआई कार्यकर्ता पर जैसे ही रेप के आरोप लगे, उन पर कार्रवाई की गई, लेकिन भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी को ही प्रत्याशी  बना लिया।

सीएम ने कहा- निर्वाचन पत्र किसके कहने पर छिपाया
मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया?

नेताम बोले- ये उनकी हार का प्रतीक
वहीं दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि, मैं कभी जमशेदपुर नहीं गया। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव हो रहा है, तो मरकाम जी मुझपर लांक्षन लगा रहे हैं। ये उनके हारने का प्रतीक है। उनकी मंशा है कि साम, दाम लगाकर कैसे जीतें। अगर वे सेमीफाइनल हार जाते हैं, तो अगला आम चुनाव भी हारेंगे। ये चुनाव के डर से ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर में लगाई आग, पर्चे फेंके:दो लीडरों को फर्जी मुठभेड़ में मारने का आरोप, कल कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव बंद का आह्वान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 21 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों का उत्पात शुरू हो गया है। कांकेर के अलग-अलग इलाकों में रविवार रात से लेकर 12 घंटे तक नक्सली उत्पात मचाते रहे। इस दौरान उन्होंने एक यात्री बस और जिओ के मोबाइल टावर में आग […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप