ऑपरेशन त्राशी-1: रातभर रुका ऑपरेशन, सुबह होते ही फिर शुरू हुई आतंकियों की तलाश, ग्रेनेड हमले में आठ जवान घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

किश्तवाड़ 19 जनवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात अंधेरा और दुर्गम इलाका होने के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। यह अभियान रविवार को छात्रू क्षेत्र के सुदूर-सिंहपोरा के पास स्थित सोनार गांव में शुरू किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड हमला कर दिया, जिससे सेना के आठ जवान घायल हो गए। अधिकतर जवानों को छर्रे लगने से चोटें आई हैं।

घना जंगल, ऊंची पहाड़ियां और कम दृश्यता के कारण रविवार देर रात ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार तड़के फिर से सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कई टीमें इलाके में तैनात की गईं। आतंकियों को भागने से रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में कड़ा घेरा बनाया गया है। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन आतंकी, जो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं, इलाके में फंसे हो सकते हैं। हालांकि ताजा जानकारी मिलने तक आतंकियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ था।

इस अभियान को ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ नाम दिया गया है। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यह संयुक्त अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। सेना ने कठिन हालात में जवानों के साहस और पेशेवर रवैये की सराहना की है।

आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज कर दिया है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर क्षेत्र में और आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा ‘उपभोक्ता बाजार': योगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 19 जनवरी 2026। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र का सबसे बड़ा ‘उपभोक्ता बाजार’ उत्तर प्रदेश है। चिकित्सा प्रौद्योगिकी एवं स्वास्थ्य देखभाल तंत्र में निवेश, नवाचार और वैश्विक सहयोग के लिए यहां आयोजित तीन दिवसीय ‘यूपी हेल्थ टेक कॉन्क्लेव’ की शुरुआत करते […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ