​पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ और पूरे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति : किरण देव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ की माटी की गौरव, लोक संस्कृति को वैश्विक पटल पर अमिट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पण्डवानी गायिका, पद्म विभूषण तीजन बाई के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने तीजन बाई के निधन को भारतीय संस्कृति और कला जगत के एक देदीप्यमान युग का अन्त बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि तीजन बाई ने अपनी अनूठी शैली और बुलन्द आवाज से छत्तीसगढ़ की पावन धरा की लोक कला ‘पण्डवानी’ को न केवल देश के कोने-कोने में पहुँचाया, बल्कि सात समन्दर पार भी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का परचम लहराया। स्व. तीजनबाई केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति की जीवन्त संवाहक थीं। उनका इस तरह हमारे बीच से चले जाना पूरे छत्तीसगढ़ और विश्व कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। ​श्री देव ने कहा कि तीजन बाई ने विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष कर कला के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा जाना उनके अद्वितीय योगदान का प्रमाण है। श्री देव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों सहित उनके करोड़ों प्रशंसकों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Next Post

चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शेयर करेडिजिटल गवर्नेंस, उभरती तकनीकों, कृषि समृद्धि और नेतृत्व विकास पर मंथन पिछले चिंतन शिविरों के परिणामस्वरूप ई-ऑफिस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु जैसे नवाचार हुए साकार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 जुलाई 2026। चिंतन शिविर 3.0 का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाते हुए विकसित […]

You May Like

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर....|....सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति....|....सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी....|....दिल्ली से लेकर गुजरात-तमिलनाडु तक डेंगू का कहर....|....जेल्जकोविच के गोल से मोहन बागान ने जीता 22वां आईएफए शील्ड खिताब....|....भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता बड़ी चुनौती....|....न्यूयॉर्क में आईसीई की गोलीबारी से हड़कंप....|....सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....|....वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज....|....अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा