धर्मेंद्र से एक साल से नहीं मिलीं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘ये उनके लिए जरूरी…’

शेयर करे

मुंबई 30 अप्रैल 2021। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपनी पुरानी यादें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र पिछले काफी समय से मुंबई से दूर अपने फार्महाउस पर रह रहे हैं। बीते एक साल से ज्यादा समय से वो हेमा मालिनी से भी नहीं मिले हैं। अब हेमा मालिनी ने बताया कि वो इतने महीनों से क्यों धर्मेंद्र से दूर हैं।

एक साल से नहीं मिले धर्मेंद्र-हेमा
दरअसल पिछले साल लॉकडाउन लगने से पहले से ही धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर हैं। हेमा मालिनी ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए भी उन्होंने मुलाकात नहीं की है। उन्होंने धर्मेंद्र की सुरक्षा के लिए इसे जरूरी बताया।

कोरोना के चलते बरत रहीं सावधानी

वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए हेमा मालिनी कहती हैं कि ‘यह उनकी सुरक्षा के लिए अच्छा है। अभी हम साथ में समय बिताने की बजाय उनके स्वास्थ्य के बारे में सोच रहे हैं। हम एक मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं। अगर हमें इस सभ्यता को बचाना है तो हमें मजबूत बनना होगा, भले ही इसका मतलब बड़ा बलिदान करना हो।‘ 

धर्मेंद्र ने लिया कोरोना वैक्सीन
कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो कोरोना वैक्सीन की डोज लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो कहते हैं कि ‘लॉकडाउन को लॉकडाउन करना है तो दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी। बच्चों को भी इसकी जरूरत है और उन्हें भी ये देना चाहिए।’

Leave a Reply

Next Post

कोरोना संकट: केंद्र-राज्य के लिए वैक्सीन के दाम अलग क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय नीति पर उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 अप्रैल 2021 । देश में फैले कोरोना संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई शुरू हो गई है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने कहा कि केवल राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान