पांच महीने बाद नेट पर प्रैक्टिस के लिए उतरे विराट कोहली,कहा- नेट्स पर दोबारा वापसी को लेकर डरा हुआ था, लेकिन ट्रेनिंग सेशन उम्मीद से बेहतर रहा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

आरसीबी 21 अगस्त को यूएई पहुंचीं थी और 7 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद टीम ने ट्रेनिंग शुरू की

विराट कोहली ने कहा- टीम के साथ पहला ट्रेनिंग सेशन काफी अच्छा रहा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

टीम इंडिया के कप्तान और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने लीग के लिए यूएई में ट्रेनिंग शुरू कर दी। वे पांच महीने बाद शुक्रवार को साथी खिलाड़ियों के साथ नेट्स उतरे। उन्होंने कहा कि मैं वापसी को लेकर डरा हुआ था। मैंने 5 महीने से बल्ला नहीं उठाया था। लेकिन मैंने जितनी उम्मीद की थी, सेशन उससे काफी बेहतर रहा। आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी की तरफ से ज्यादा रन बनाने वाले कोहली ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने की उनकी कोशिश ट्रेनिंग सेशन में काफी काम आई। शऱीर हल्का महसूस कर रहा था और नेट्स पर मेरे रिफ्लेक्स अच्छे थे।

कोहली मार्च से ही मुंबई में थे

उन्होंने नेट्स पर कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। उनकी टाइमिंग भी अच्छी दिखी। कोहली मार्च से ही कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से दूर हैं। जहां कुछ क्रिकेटरों ने भारत में आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, वहीं भारतीय कप्‍तान मुंबई में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण घर में ही थे।

विराट तेज गेंदबाज डेल स्टेन से बात करते दिखे

इस ट्रेनिंग सेशन में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और आरसीबी टीम के क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर माइक हेसन भी शामिल थे। हेसन को कोहली और स्टेन से बात करते देखा गया।

चहल और वॉशिंगटन सुंदर ने भी प्रैक्टिस की

विराट के अलावा युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम की स्पिन तिकड़ी ने भी नेट्स पर पसीना बहाया। कप्तान कोहली इन तीनों के पहले ट्रेनिंग सेशन को लेकर काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि पहले दिन के हिसाब से स्पिनर्स ने नेट्स पर अच्छी गेंदबाजी की। शाहबाज और वॉशिंगटन लय में दिखे और चहल की लाइन लेंथ भी सटीक नजर आई।

आरसीबी टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंचीं थी

आरसीबी के खिलाड़ी 21 अगस्‍त को ही बेंगलुरु से दुबई पहुंच गए थे। सभी खिलाड़ी और स्‍टाफ दुबई में 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन रहे। इस दौरान सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का पहले, तीसरे और छठे दिन कोरोना टेस्ट हुआ। तीनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद टीम ने ट्रेनिंग शुरू की। हालांकि, चेन्नई सुपरकिंग्स के 2 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के 11 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद टीम का क्वारैंटाइन पीरियड 1 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। टीम को शुक्रवार से ट्रेनिंग शुरू करनी थी।

कोरोना के कारण इस साल आईपीएल यूएई में हो रहा है। सभी मुकाबले दुबई, अबुधाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार कह रही है कि राज्य जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि लेने की बजाय रिज़र्व बैंक से कर्ज़ ले लें और भाजपा के नेता छाती पीट रहे हैं कि राज्य सरकार कर्ज़ लेती जा रही है- शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेछत्तीसगढ़ के भाजपा नेता राज्य की जनता के साथ क्यों नहीं खड़े हैं: कांग्रेस      मोदी सरकार संसाधन उपलब्ध नहीं करवा रही है और भाजपा नेता राजनीति कर रहे हैं·      केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय कर रही है और भाजपा नेता चुप हैं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप