क्रिकेट के बाद चुनाव के मैदान में उतरे एमएस धोनी, चुनाव आयोग ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 27 अक्टूबर 2024। कैप्टन कूल एमएस धोनी अब क्रिकेट के मैदान से इतर चुनाव के मैदान में भी दिखाई देंगे, लेकिन हैरान मत होइए, धोनी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह सिर्फ मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते दिखाई देंगे। दरअसल चुनाव आयोग ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। के रवि कुमार ने बताया कि ‘महेंद्र सिंह धोनी ने चुनाव आयोग को उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। हम अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उनके संपर्क में हैं। महेंद्र सिंह धोनी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।’ धोनी झारखंड की राजधानी रांची के निवासी हैं और भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम रहे हैं। अब चूंकि झारखंड में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे में चुनाव आयोग को मतदाताओं के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए एमएस धोनी सबसे उपयुक्त चेहरा हैं। 

झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान
झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहले चरण में जिन बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है, उनमें पूर्व सीएम चंपई सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन का नाम शामिल है। साथ ही आजसू पार्टी के प्रमुख और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने भी सिल्ली सीट से नामांकन दाखिल किया। झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन का मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से है। INDIA में झामुमो, कांग्रेस, राजद शामिल हैं। वहीं एनडीए में भाजपा, आजसू, जनता दल यूनाइटेड, लोजपा शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

रन फॉर यूनिटी के लिए जबरदस्त तैयारी, नड्डा ने कहा- मोदी विजन से विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर के अपने मन की बात कार्यक्रम में 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी मनाने की अपील की है। इसे देखते हुए दिल्ली भाजपा ने धनतेरस के दिन बड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय किया है। ‘रन […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ