रन फॉर यूनिटी के लिए जबरदस्त तैयारी, नड्डा ने कहा- मोदी विजन से विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर के अपने मन की बात कार्यक्रम में 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी मनाने की अपील की है। इसे देखते हुए दिल्ली भाजपा ने धनतेरस के दिन बड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय किया है। ‘रन फॉर यूनिटी’ को भव्य तरीके से मनाकर इसके जरिए राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने और विकसित होने के लिए एक संकल्प लेने का संदेश दिया जाएगा। देश की एकता को लेकर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम हर वर्ष लौह पुरुष सरदार पटेल के जन्मदिवस पर आयोजित की जाती है। इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली होने के कारण मोदी ने इसे 29 अक्टूबर को मनाने की अपील की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कृष्णा मार्केट में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुसार देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें संकल्प लेना होगा। पूरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोते हुए सबके सहयोग से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

आज दिल्ली में 7036 पोलिंग बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। दिल्ली भाजपा के मन की बात कार्यक्रम संयोजक राजन तिवारी के अनुसार, आज के कार्यक्रम में झुग्गी क्लस्टरों से जुड़े सभी लगभग 1022 पोलिंग स्टेशनों पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। मोदी हर महीने मन की बात कार्यक्रम के जरिए करोड़ों भारतीयों को आह्वान मैसेज पहुंचाते हैं। इससे विभिन्न वर्गों के युवा, महिला हर प्रकार से प्रयास करके देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

एटक का 22वां राज्य सम्मेलन संपन्न: कॉ. हरिद्वार सिंह मप्र एटक के अध्यक्ष व कॉ. एस.एस मौर्या प्रदेश महासचिव निर्वाचित

शेयर करेसतना के रामसरोज कुशवाहा व सिंगरौली के संजय नामदेव एटक के राज्य उपमहासचिव चुने गए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   सतना (मध्यप्रदेश) 27 अक्टूबर 2024 । पदाधिकारियों के चुनाव व आगामी कार्ययोजना के साथ एटक का 22 वां प्रांतीय सम्मेलन सतना में संपन्न हुआ। सम्मेलन में राज्य भर से चुने हुए प्रतिनिधियों […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात