भगवंंत मान ने राज्‍यपाल से मिलकर पंजाब में सरकार बनाने का दावा किया पेश, 16 को लेंगे शपथ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 12 मार्च 2022। आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्‍यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की। उन्‍होंने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सभी विधायकों का समर्थन सौंपााऔर राज्‍य में अगली सरकार बनाने का दावापेश किया। राज्‍यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर लिया है। राज्‍यपाल ने उनको अगली सरकार बनाने का न्‍यौता दिया।

अब भगवंत मान के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए 16 मार्च को 12.30 बजे खटकड़ कलां में समारोह होगा। भगवंंत मान ने कहा कि इस समारोह में  पंजाब के सभी लोगों को निमंत्रण है। इस मौके पर हर पंजाबी ने शपथ लेनी है। सब कुछ पंजाब की तरक्की के लिए होगा और वा पंजाबी में शपथ लेंगे। भगवंत मान सुबह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे और आम आदमी पार्टी के विधायकों की लिस्‍ट के साथ उनके समक्ष पंजाब में अगली सरकार बनाने का दावा पत्र पेश किया। आम आदमी पार्टी के प्रधान और पंजाब के अगले सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम कैबिनेट अच्छी बनाएंगे और ऐतिहासिक फैसले होंगे।

उन्‍होंने कहा कि यह जनता की सरकार होगी और जनता के बीच से ही चलेगी।आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों की सरकार होगी और राज्‍य को नई दिशा में ले जाने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। उन्‍होंने कहा कि पंजाब के लोगों से वायदों को हम निभाएंगे और जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्‍य होगा। 

भगवंत मान के साथ कोई मंत्री शपथ लेगा या नहीं यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि उनके साथ कुछ मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी हो सकता है। मंत्रियों के नामों के नामों को लेकर चर्चाओं व कयासबाजी का दौर तेज है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 92 सीटें हासिल की है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 18 सीटें मिली हैं। 

Leave a Reply

Next Post

रूस का दावा: यूक्रेन में 'जैविक' हथियार के लिए पैसे भेज रहा अमेरिका, चीन बोला- जांच होनी चाहिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मॉस्को 12 मार्च 2022। युद्ध संकट के बीच रूस ने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन को जैविक हथियार के लिए वित्त पोषित कर रहा है। रूस ने कहा कि यूक्रेन में अपने सैन्य ऑपरेशन के दौरान वहां जैविक हथियार बनाने के मजबूत सबूत मिले हैं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप