दंगल टीवी के शो “मन सुंदर” में हुआ की स्टोरी में आया धमाकेदार ट्विस्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  / अनिल बेदाग

मुंबई 21 दिसम्बर 2021 । दंगल टीवी के लेटेस्ट सीरियल मन सुंदर की कहानी काफी अलग होने से इस शो को रिस्पॉन्स भी कमाल का मिल रहा है। अब इस शो में सचमुच धमाका हो गया है। जी हां, किचन में ब्लास्ट होने की वजह से रुचिता बुरी तरह ज़ख़्मी हो गई है, उसके चेहरे पर निशान आ गए हैं। और तो और, उसपर एक गंभीर आरोप लगाते हुए उसे घर से भी निकाला जा रहा है।

 इस शो की शूटिंग के दौरान कलाकारों ने आने वाले सीक्वेंस की बातें बताईं। सीरियल की फीमेल लीड रुचिता का रोल कर रही ऎक्ट्रेस श्रुति आनंद ने बताया कि मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया है। रुचिता बेचारी बहुत मेहनत करती है, सबको खुश रखने की कोशिश करती है, मगर कुछ ऐसी गड़बड़ हो जाती है कि रुचिता परेशान हो जाती है। उसकी सास, दादी ऐसी साजिश रचती हैं कि रुचिता फंस जाती है। पापा को पता चलता है कि इससे कुछ संभल नहीं रहा है तो हमें घर से निकालने की नौबत आ जाती है। निहार यह समझता है कि रुचिता से इतनी बड़ी गलती नहीं हो सकती है। वह रुचिता से प्यार नहीं करता लेकिन फिर भी उसका सपोर्ट करता है।

मुश्किल हालात में उसका साथ देता है। बतौर नेक इंसान निहार रुचिता को काफी सपोर्ट कर रहा है। निहार के साथ करीब आने के सीन फिल्माने के दौरान हम काफी कंफर्टेबल रहे क्योंकि हम दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। मन सुंदर शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, उनके रिएक्शन और रेस्पॉन्स देखकर हमें और बेहतर काम करने की हिम्मत मिलती है।    निहार का रोल कर रहे शिवम खजुरिया ने बताया कि घर में ब्लास्ट होने से रुचिता सहम गई है। मैंने उसे साजिश से बचाया है। मैं उसकी देखभाल कर रहा हूँ। जब मुझे चोट लगी थी तो उसने मेरी देखभाल की थी। घरवाले रुचिका को घर से निकाल रहे थे लेकिन जिस इल्जाम में उसके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा था, उसका कोई सबूत नहीं है। मैं हमेशा सच का साथ देता हूं इसलिए मैं कहता हूं कि जब तक इसका प्रूफ नहीं मिल जाता, किसी को कैसे घर से निकालने का फैसला लिया जा सकता है। मैंने उसे बचाया और उसकी घर के अंदर फिर एंट्री करवाई है।     निहार की भाभी ऋतु का रोल कर रही मनीषा सक्सेना ने बताया कि आज का सीन काफी ड्रामेटिक और इमोशनल है। कुछ लोगों के लिए यह भावनात्मक है तो कुछ के लिए यह ड्रामेटिक है, यह जानने के लिए आपको दंगल टीवी पर मन सुंदर देखना होगा।  घर में किसकी वजह से ब्लास्ट हुआ है, इसके पीछे किसका क्या मंशा है, कोई मरते मरते बचा है, मैं रुचिता की देवरानी हूँ तो मैं इमोशनल हो जाती हूं।  मैं कंफ्यूज भी हूँ कि किचन में खाना बनाते बनाते कैसे धमाका हो गया। निहार की रुचिता से जबरदस्ती शादी करवाई गई है इसलिए वह उसे पसन्द नहीं करता। मगर सिचुएशन ऐसी आती जाती है कि इन दोनों की दूरियां क़रीबी में बदलती जा रही हैं। यह शो दूसरे डेली सोप्स से काफी अलग है इसलिए दर्शक इसे पसन्द कर रहे हैं। सेट पर हमारा घर जैसा माहौल होता है, सभी लोग मिल बैठकर साथ मे खाते है। देवर जी (निहार) के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग हैं। सेट पर वह हमेशा मस्ती के मूड में रहते हैं। देवर भाभी के बीच कुछ यादगार सीन हुए हैं।     

निहार के बड़े भाई प्रतीक का रोल कर रहे सूरज पंजाबी ने बताया कि किचेन में ब्लास्ट की वजह से घर मे पैनिक की सिचुएशन पैदा हो गई है। किसी की जान खतरे में न हो, बस यही सबको चिंता है। हम सब रुचिता को असपताल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।    इस शो में रुचिता का रोल श्रुति आनंद और निहार का रोल शिवम खजुरिया कर रहे हैं। रुचिता के पिता का रोल अमिताभ घाणेकर, रुचिता की माँ का किरदार गीता बिष्ट और दादी का रोल काजल खान चंदानी कर रही हैं। रुचिता के भाई की भूमिका कृष्णा गणेश, फ्रेंड का रोल पलक जैन निभा रही हैं। निहार के पिता की भूमिका संजय, निहार की मां का रोल अपर्णा घोषाल,दादी का रोल ममता लूथरा और निहार के भाई का रोल सूरज पंजाबी कर रहे हैं। निहार की भाभी ऋतु का रोल कर रही हैं मनीषा सक्सेना। शो मन सुंदर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे दंगल टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

टर्न व ट्विस्ट से भरपूर होगा दंगल टीवी का नया सोशल ड्रामा "रंग जाऊं तेरे रंग में"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  / अनिल बेदाग मुंबई 21 दिसम्बर 2021। मशहूर एंटरटेनमेंट चैनल दंगल टीवी पर 27 दिसम्बर से एक नया धारावाहिक “रंग जाऊं तेरे रंग में ” शुरू होने जा रहा है। इस फैमिली सोशल ड्रामा के लॉन्च के अवसर पर शो के तमाम कलाकार मौजूद थे। यह सोशल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप