पति-पत्नी और कांड: फार्म हाउस में बीवी से मारपीट, बचाने आए साथियों ने लाठियों-डंडों से पीटकर युवक की ले ली जान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिलाई 04 जून 2026। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहंदी स्थित एक फार्म हाउस में एक युवक की हत्या कर दी गई है। उसके दो साथियों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 1 जून की रात को हुई थी। मृतक नीलकंठ साहू अपनी पत्नी सावित्री साहू से मारपीट कर रहा था। इस दौरान नीलकंठ के साथी राजेश वर्मा और अमर सिंह ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। बीच-बचाव के कारण नीलकंठ का आरोपियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नीलकंठ ने राजेश और अमर से भी मारपीट शुरू कर दी। इससे गुस्साए राजेश और अमर ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से नीलकंठ पर हमला कर दिया। नीलकंठ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नीलकंठ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फार्म हाउस परिसर में ही रहता था। घटना वाली रात इलाके में बिजली गुल थी। नीलकंठ अपने पड़ोसी अमर प्रसाद यादव के यहां सोने गया था। वहीं किसी बात पर उसका पत्नी सावित्री से विवाद हुआ। विवाद के दौरान नीलकंठ ने पत्नी को पीटा, जिससे उसके सिर पर चोट आई।

मृतक की पत्नी सावित्री की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मारपीट से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने राजेश वर्मा और अमर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Next Post

जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 04 जून 2026। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित माध्यमिक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा के उर्दू विषय का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में असंतोष और नाराजगी का माहौल है। परीक्षार्थियों का आरोप है कि उर्दू विषय के कई विवादित प्रश्नों पर दर्ज कराई […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला