अफगान में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अब भी भारत करेगा निवेश? नितिन गडकरी बोले- पीएम मोदी ही लेंगे फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां भारतीय निवेश को लेकर व्यापक चिंता जताई जा रही है। तालिबान राज में भारत अब निवेश करेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बकररार है। ऐसे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि इस युद्धग्रस्त देश में आगे बुनियादी ढांचा निवेश को जारी रखने के बारे में निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  विदेश मंत्री के साथ वहां के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श के बाद करेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत ने कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी की हैं। कुछ परियोजनाएं अभी लंबित हैं।

पिछले महीने तालिबान ने अफगानिस्तान का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। तालिबान ने पश्चिम के समर्थन से बनी पिछली सरकार का अपदस्थ कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमने वहां बांध (सलमा बांध) बनाया है। हमने अफगानिस्तान में जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में काम किया है। नितिन गडकरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बात पर फैसला करेंगे कि क्या भारत अब अफगानिस्तान में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करेगा या नहीं।’ गडकरी ने कहा, ‘एक मित्र देश के नाते हमारी अफगानिस्तान सरकार के अधिकारियों के साथ कुछ सड़कों के निर्माण के लिए बातचीत हुई थी। अच्छी बात यह है कि मैंने वहां सड़कों का निर्माण शुरू नहीं किया। वहां की स्थिति चिंता की बात है।

Leave a Reply

Next Post

बड़ा सियासी बदलाव: नागालैंड में अब बिना विपक्ष के चलेगी सरकार, सभी दलों ने मीटिंग कर मिलाया हाथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोहिमा 19 सितम्बर 2021। नागालैंड देश का इकलौता राज्य होगा, जहां बिना विपक्ष के ही सरकार चलेगी। बड़े सियासी बदलाव के क्रम में नागालैंड की सभी पार्टियों ने एक साथ मिलकर सरकार चलाने का फैसला लिया है। नागालैंड विधान सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों ने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान