उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उत्तराकाशी 08 मई 2025। उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई है। एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

 हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं।  सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

मृतकों की सूची 

1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई  
2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई 
3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
 4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
 5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ)   आंध्र प्रदेश।
 6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।

घायल 
मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी,  घायल

सीएम ने जताया दुख
हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
 

प्रदेश में मौसम को लेकर चेतावनी
बता दें, कि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में आज मौसम को लेकर भी मौसम विभाग की ओर चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बताए गए हैं। कई इलाकों में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
 

बदरीनाथ में मौसम खराब, तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलिकॉप्टर ने की इमरजेंसी लेंडिंग

बीते सोमवार पांच मई को भी बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ से देहरादून जा रहे एक हेलिकॉप्टर को गोपेश्वर खेल मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी। करीब पांच मिनट तक मैदान में रहने के बाद हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया। अपराह्न करीब दो बजे पीपलकोटी से चमोली के बीच मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के दर्शन कर देहरादून जा रहे हेलिकॉप्टर ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी चाही, लेकिन वहां वाहन खड़े होने के कारण हेलिकॉप्टर खेल मैदान की ओर आ गया।

यहां भी मैदान का सुधारीकरण कार्य चल रहा है, साथ ही बैडमिंटन इनडोर भवन का निर्माण के साथ ही मैदान का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। बावजूद इसके मैदान के बीचोंबीच पायलेट से हेलिकॉप्टर उतार दिया। कुछ देर रहने के बाद मौसम सामान्य होने पर हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान बलिदान और तीन घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकना 08 मई 2025। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन घायल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप