केशव प्रसाद मौर्य बोले- ‘2024 में बड़ी जीत हासिल कर सभी 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेंगे’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 30 मई 2023। उत्तर प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस दौरान बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। भारतीय जनता पार्टी का भविष्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा है और आज बीजेपी की हर दायित्यो को ये पूरा करता है। उन्होंने कहा कि, उत्साह जरूर है पर मुझे यह भी पता है कि 2024 में जीत हासिल करेंगे, लेकिन जैसे हमने नगर निगम के चुनाव में 17 नगर निगम में जीत हासिल की है, वैसे ही 80 के 80 लोकसभा सीट में भी कमल खिलाने का काम करेंगे।

बता दें कि, उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी का विकल्प पूरी दुनिया में कोई नहीं है। अगर कोई विकल्प है तो वह सिर्फ नरेंद्र मोदी खुद ही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, देश की संसद का उद्घाटन हुआ, उस में सांसदों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि सीटें बढ़ गई है और जब लोकसभा में सीटें बढ़ेंगी तो विधानसभा में भी सीटें बढ़ेंगी और भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और सबसे बड़ी पार्टी है पार्टी कार्यकर्ता के रूप में आप काम करेंगी।

PM द्वारा दिया गया लक्ष्य हमें याद रखना हैः केशव मौर्य
डिप्टी सीएम ने कहा कि, 2024 का लोकसभा चुनाव जब हम लड़ने के लिए जा रहे हैं तो हमें प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया लक्ष्य हमें याद रखना है। 2022 अमृत महोत्सव वर्ष की शुरुआत करें और 2023 आप सबको याद है, 22 मई 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा घर नहीं था, जिसमें आप लोगों ने तिरंगा फहराने का काम नहीं किया। जो भारत के अंदर धर्म विरोधी है, जो विश्व के अंदर देश के विरोधी हैं, वह अपनी सारी शक्तियां लेकर आएंगे, लेकिन वह असत्य के रास्ते पर है और जो सत्य के रास्ते पर होता है उसको सफलता नहीं मिलती है।

2024 का चुनाव करो या मरो का चुनाव हैः डिप्टी सीएम
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 का लक्ष्य मोदी ने बनाया है। उसे पूरा करने के लिए जो 24 का चुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। 2024 में केवल कमल खिलाने का सवाल नहीं है, जबकि 2045 में विश्व के सामने सबसे विकसित भारत बनाने का सवाल है। 2024 का चुनाव करो या मरो का चुनाव है। हमें लोगों को बूथ तक बीजेपी के लिए ले जाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि, रूस और यूक्रेन के बीच में जंग चल रहा था, लेकिन भारत का एक-एक नागरिक भारत का झंडा लेकर वहां से निकल कर आ गया उसका श्रेय सिर्फ पीएम मोदी को ही जाता है। भारत का आत्म निर्माण हो चुका है क्योंकि आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का श्रेय भी पीएम मोदी को ही जाता है।

Leave a Reply

Next Post

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम...अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियां संभालेगी जिम्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 मई 2023। अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरे जोरों से चल रही हैं। यात्रा को सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रभावी सुरक्षा रणनीति तैयार कर ली है और इस पर काम किया जा रहा है। दरअसल […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च