अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम…अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियां संभालेगी जिम्मा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 मई 2023। अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरे जोरों से चल रही हैं। यात्रा को सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रभावी सुरक्षा रणनीति तैयार कर ली है और इस पर काम किया जा रहा है। दरअसल गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। खबर है कि यात्रा की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिकबलों की 45 कंपनियां दूसरे राज्यों से बुलाई गई हैं और जून से इनकी तैनाती शुरू हो जाएगी।

श्रद्धालुओं के काफिले और आधार शिविरों की सुरक्षा का जिम्मा CRPF व पुलिस संभालेगी। स्टिकी बम व बारूदी सुरंगों के खतरे से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) मुस्तैद रहेगी। श्रद्दालुओं के वाहनों की गहनता से जांच होगी और किसी अनाधिकृत जगह पर श्रद्धालुओं के वाहन नहीं रुकेंगे। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और अगस्त में रक्षा बंधन पर संपन्न होगी। यात्रा की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी सीआरपीएफ के पास रहेगी। सीआरपीएफ का एक दस्ता जम्मू से पहलगाम व बालटाल आधार शिविर तक श्रद्धालुओं के वाहनों के साथ चलेगा। यह वाहन न सिर्फ काफिले के आगे-पीछे होंगे बल्कि काफिले के बीच में भी सीआरपीएफ के जवानों का एक वाहन मौजूद रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

'कृतज्ञ हूं, हम और मेहनत करते रहेंगे' सरकार के 9 साल पूरे होने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में उनकी सरकार के नौ साल पूरे होने पर मंगलवार को कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर करने की उनकी इच्छा उनके हर फैसले का कारण रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज, हम […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी