कोरोना संक्रमण के चलते पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

क्रिकेटर चेतन चौहान ने 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए

भाजपा विधायक चौहान इस समय उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री भी थे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्‍ली 16 अगस्त 2020। पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (73) का रविवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले महीने वे संक्रमित हुए थे। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय थे। वे दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चेतन चौहान को किडनी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो गई थीं। उसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव आने के बाद तीसरी बार पॉजिटिव आई थी।

40 टेस्ट में 2084 रन बनाए

चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इनमें उन्होंने 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा। चेतन ने 7 वनडे में 153 रन बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी। दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारियां कीं और 3 हजार से ज्यादा रन बनाए। चेतन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की टीम से खेले थे।

दुनिया के कई क्रिकेटर कोरोना संक्रमित

दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुर्तजा बांग्लादेश में सांसद भी हैं। उधर, इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले पाकिस्तान के 10 क्रिकेटर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनके अलावा टेनिस में वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी भी संक्रमित हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बतायें उन्होंने आजादी के पर्व 15 अगस्त को ध्वजारोहण कहा किया? -धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेभाजपा को बचाने की होड़ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नहीं किये ध्वजारोहण सूर्योदय से पहले निकले नागपुर से और दोपहर 2 बजे पहुंचे रायपुर 50 बरस तक आरएसएस के मुख्यालय में नहीं फहरता था तिरंगा  आज भी तिरंगा को लेकर आरएसएस की मनोदशा ठीक नहीं भाजपा में […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई