पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शन, युकां ने निकाली बेरोजगारी झांकी, हाथों में कटोरा लेकर जताया विरोध

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 17 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बालोद जिले में युवा कांग्रेस ने अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर झांकी निकालकर हाथों में कटोरा और गले में फंदा डाल शहर की सड़कों पर रैली निकाली। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार ने रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया, बल्कि युवाओं को बेरोजगारी और निराशा का सामना करना पड़ा है।

कटोरा और फंदे के जरिए विरोध
कांग्रेस भवन से निकाली गई इस झांकी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर भीख मांगते नजर आए। हाथ में कटोरा लिए ये कार्यकर्ता बेरोजगारी की मार का प्रतीक प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने गले में रस्सी का फंदा डालकर बेरोजगारों की निराशाजनक हालत को दिखाने की कोशिश की।

नेताओं के तीखे बयान
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आंचल प्रकाश साहू ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज वह वादा खोखला साबित हुआ है। रोजगार के बजाय देश का युवा आज हताश और निराश हो रहा है।

शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनके हाथों में कटोरा पकड़ा दिया है। उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार देने की जगह उन्हें सांप्रदायिक मुद्दों में उलझा दिया। पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री रिटायरमेंट ले लें क्योंकि युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

जनता तक संदेश
युवा कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के जरिए जनता को यह संदेश देने की कोशिश की कि नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती रही है, लेकिन रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर विफल रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब युवा कटोरा नहीं, बल्कि रोजगार चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

विश्वकर्मा जयंती एवं पीएम मोदी के जन्मदिन पर एसईसीएल में 75 श्रमवीरों को किया गया सम्मानित

शेयर करेस्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का भी हुआ शुभारंभ, कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 18 सितंबर 2025। एसईसीएल में आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 75 कोयला खनिक श्रमवीरों को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान