निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 04 संतंबर 2026। एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड यानी ARCIL ने अपने आईपीओ के जरिए बाजार में दस्तक देने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी का आईपीओ 9 सितंबर 2026 को खुलेगा और 11 सितंबर 2026 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 सितंबर को खुलेगी। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹132 से ₹139 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। निवेशक न्यूनतम 107 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 107 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए निवेश करीब ₹14,873 बैठेगा।

यह पूरा ऑफर ऑफर फॉर सेल है, जिसमें मौजूदा शेयरधारकों द्वारा अधिकतम 5,27,31,946 इक्विटी शेयर पेश किए जाएंगे। इनमें अवेन्यू इंडिया रिज्यूर्गेन्स, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, लाथे इन्वेस्टमेंट और फेडरल बैंक शामिल हैं।

आईपीओ में क्यूआईबी के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत, एनएलएल के लिए कम से कम 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित है। निवेशक आवेदन एएसबीए प्रक्रिया के जरिए कर सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’

शेयर करे‘कॉर्पोरेट मित्र’ तैयार करेगा नए पैरा-प्रोफेशनल्स छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई/ नई दिल्ली, 04 सितंबर 2026। देश के एमएसएमई सेक्टर को नियमों के पालन और कारोबारी जरूरतों में पेशेवर सहयोग देने की दिशा में ‘कॉर्पोरेट मित्र’ पहल ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के मार्गदर्शन […]

You May Like

मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?