बलौदाबाजार हिंसा: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 6 सहयोगी भी हिरासत में

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 24 अगस्त 2024। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. विधायक की गिरफ्तारी को लेकर आज प्रदेश भर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. लेकिन इस प्रदर्शन से पहले बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में फिर से छापेमारी की है. पुलिस ने खुर्सीपार के 6 लोगों को हिरासत में में लेकर जेल भेज दिया है. हिंसा मामले में सभी से पुलिस पूछ्ताछ कर रही है. पुलिस ने इन सभी को बलौदाबाजार हिंसा में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया है. ये सभी विधायक देवेंद्र यादव के करीबी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार पुलिस ने देर रात 1 बजे भिलाई के खुर्सीपार इलाके में छापा मारा. इस दौरान 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. वहीं एक युवक अब भी फरार है. हिरासत में लिए 6 लोगों में से पांच लोगों का नाम सामने आया है, जिसमें योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खुटे, अविनाश खुटे, वीरेंद्र गायकवाड है. वहीं एक युवक कोमल धृतलहरे को पुलिस नहीं पकड़ पाई है. बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार हिंसा में विधायक के साथ इनकी भी संलिप्तता पाई गई है. फिलहाल, सभी लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि छापामारी से पहले दुर्ग पहुंचकर बलौदाबाजार एडिशन एसपी अभिषेक सिंह ने एसपी जितेंद्र शुक्ल से बल मांगा. जिसके बाद खुर्सीपार के मिलावट पारा पहुंचकर बलौदाबाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बलौदाबाजार पुलिस कुल 7 लोगों को हिरासत में लेने आए थी लेकिन 6 ही लोग पकड़े गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कलाकारों ने पहली बार फिल्म के लिए पैदल मार्च निकाल किया ट्रेलर लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई /जयपुर 24 अगस्त 2024। जयपुर की सड़क पर गुरुवार को एक अनोखा नजारा नजर आया। पहली बार राजस्थानी फिल्म के प्रचार और राजस्थानी भाषा की आवाज बनकर सैकड़ों की संख्या में लोग जयपुर की प्रमुख सड़क गोपालपुरा रोड पर अनोखे अंदाज में नजर आए। मौका […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर