महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह: तेज धूप ने ले ली 11 लोगों की जान, 20 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

ठाणे 17 अप्रैल 2023। नवी मुंबई में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से बीमार पड़े लोगों में से 20 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कार्यक्रम में भीषण गर्मी की चपेट में आने के बाद कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। खारघर क्षेत्र में 306 एकड़ जमीन पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रायगढ़ जिला सूचना अधिकारी के अनुसार, खारघर के आसपास पांच अस्पतालों में 44 लोगों को भर्ती कराया गया था। इनमें से 20 का अब भी इलाज चल रहा है और अन्य को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि खारघर पुलिस ने 11 लोगों की मौत के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला (एडीआर) दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। शवों को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। 

लू लगने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत 
 मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार रात जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लू लगने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।” पनवेल के नगर आयुक्त गणेश देशमुख ने बताया कि अभी किसी और के जान गंवाने की सूचना नहीं मिली है। रविवार को इलाज के बाद 24 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एमजीएम अस्पताल में सबसे अधिक 15 लोगों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई के अन्य अस्पतालों में भी मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई में एक अस्पताल के बाहर रविवार को पत्रकारों को बताया था कि कम से कम 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 24 अब भी भर्ती हैं और अन्य को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने लोगों के जान गंवाने की घटना को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया। 

जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा
शिंदे ने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। खारघर में 306 एकड़ के विशाल मैदान में कल धर्माधिकारी के लाखों समर्थक इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धर्माधिकारी को महाराष्ट्र महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम लिए लोग सुबह से ही आने लगे थे और यह कार्यक्रम करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ एवं एक बजे तक चला। इनमें से कई लोग तो शनिवार को ही आ गये थे। 

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2023: मैच में भिड़ गए थे केकेआर के नीतीश राणा और एमआई के ऋतिक शौकीन, अब दोनों पर लगा भारी जुर्माना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ भी गए थे। दरअसल, लाइव मैच में कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा और मुंबई के ऋतिक शौकीन के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप