सेहत के लिए वरदान है सिंघाड़ा, ये 5 फायदे कर देंगे आपको हैरान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 दिसंबर 2022। सिंघाड़ा को ‘पानी फल’ भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। लोग इस फल को व्रत के दौरान ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। सिंघाड़े को कई तरह से उपयोग किया जाता है। कई लोग इसे कच्चा या उबाल कर खाते हैं, तो कुछ लोग सिंघाड़े के आटे को खाने में इस्तेमाल करते हैं। इस फल में विटामिन-सी, मैंगनीज, प्रोटीन, थायमाइन, और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं।

1. थायराइड के लिए गुणकारी

सिघाड़े में आयोडिन और मैंगनीज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये थायराइड की समस्या में लाभदायक हैं। इसमें मौजूद आयोडीन गले संबंधी रोगों से बचाता है। अगर आप थायराइड के मरीज हैं, तो आपके लिए सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

2. पेट की समस्या में लाभदायक

पेट की समस्या से राहत पाने के लिए सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, सिंघाड़े का आटा आंतों के लिए काफी फायदेमंद है। यह कब्ज की समस्या में कारगर साबित हो सकता है।

3. डिहाइड्रेशन की समस्या में फायदेमंद

यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। अगर आप कम मात्रा में पानी पिते हैं, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, ऐसे में आप इस फल का सेवन कर पानी की कमी को दूर कर सकते हैं।

4. हड्डियों और दांतों के लिए लाभदायक

सिंघाड़ा में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो यह हड्डियां और दांतों को मजबूत करने में सहायक है।

5. बालों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़े का सेवन बालों की समस्या के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

आपकी ये 5 डेली हैबिट्स आंखों की रोशनी को करती हैं कमजोर, आज ही संभल जाएं और नजरों को रखें बरकरार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 दिसंबर 2022। दुनिया के एक चौथाई लोग जो देख नहीं सकते भारत में रहते हैं. नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस (NPCB) द्वारा तैयार किए गए एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया में अधिकतम 39 मिलियन की तुलना में राष्ट्र में लगभग 12 मिलियन […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान