एसईसीएल ने अगस्त 2025 में 102 आश्रितों को दिए रोजगार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 04 सितंबर 2025। एसईसीएल कंपनी के दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को त्वरित रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में अगस्त 2025 माह में कंपनी ने 102 आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। अगस्त माह में सर्वाधिक 21-21 नियुक्तियाँ बैकुंठपुर और चिरमिरी क्षेत्रों में की गईं। वहीं इस वर्ष अप्रैल 2025 से अब तक कुल 182 आश्रितों को नौकरी दी जा चुकी है।

कंपनी द्वारा आश्रितों के प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द नियुक्तियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।कंपनी के मानव संसाधन एवं सतर्कता विभागों के संयुक्त प्रयास से रोजगार प्रक्रिया में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आश्रितों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और उनके प्रकरणों का त्वरित निपटारा हो सके।

एसईसीएल प्रबंधन का कहना है कि आश्रितों के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित रोजगार उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकताओं में से एक है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जियो स्टूडियोज़ एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार

शेयर करे16वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तुत करेगा तीन दमदार फिल्में ‘घमासान’, ‘साली मोहब्बत’ और ‘बन टिक्की’ (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 04 सितंबर 2025। भारत की प्रमुख कंटेंट पावरहाउस कंपनी जियो स्टूडियोज़ एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। इसकी तीन […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प