बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली

admin
शेयर करे

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जगाया देशभक्ति का जज्बा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर, 15 अगस्त 2026। बिलासपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के जश्न का माहौल रहा। पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय आवासन और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर देशभक्ति का जज्बा जगाया।

जिला मुख्यालय में स्कूल-कॉलेजों सहित जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह में पहुंचने पर पुलिस बैंड ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। परेड कमांडर ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

मुख्य अतिथि ने हर्ष फायर के साथ ली सलामी

समारोह में मुख्य अतिथि साहू ने परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद बैंड की धुन पर सारे जहां से अच्छा सहित देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर हर्ष फायर कर परेड की सलामी ली गई। फिर परेड मार्च पास्ट हुआ।

स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति का जज्बा जगाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसके बाद मुख्य अतिथि साहू ने पुरस्कार वितरण किया। इसके साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस जवानों को भी पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था और अतिथियों व स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष ट्रैफिक रूट और पार्किंग प्लान तैयार किया है। समारोह स्थल मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन, वीआईपी और स्कूल बसों के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शेयर करेCCL सीएमडी निलेन्दुम कुमार सिंह ने गांधीनगर में किया ध्वजारोहण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची/ झारखंड, 15 अगस्त 2026। सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम के साथ मनाया गया. सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने सीसीएल गांधीनगर कॉलोनी स्थित महात्माP गांधी क्रीड़ागन में ध्वलजारोहण […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप