धान खरीदी की अव्यवस्था से किसान परेशान हो रहे – भूपेश बघेल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 दिसंबर 2025। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लगातार धान खरीदी की शिकायत आ रही। किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा। बोवाई के समय किसानों को एक बोरी तक डीएपी उपलब्ध नहीं करवा पाए। अब धान कम खरीदना पड़े इसका षड्यंत्र किया जा रहा है। वन ग्राम के किसानों की धान खरीदी नहीं की जा रही है। धान खरीदी का रकबा घटाने की कोशिश की जा रही है। ऑनलाईन पोर्टल दो मिनट में बंद हो जा रहा है, ऑफलाईन में अपने लोगों की खरीदी के लिए सांठ-गांठ की जा रही हैं, किसानों को धान न खरीदना पड़े। हजारों किसानों को जबरदस्ती समर्पण करवा रहे। कई ऐसे हैं जिन्हें बिना दस्तखत के समर्पण करा रहे। सोसायटियों में जगह की कमी है। राईस मिलरों से एग्रीमेंट नहीं हो पाया है। मिलर धान नहीं उठा रहे, इस कारण भी खरीदी बाधित हो रही है। सरकार पूरा धान नहीं खरीदना चाह रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी में हर जगह से शिकायतें आ रही है. हजारों किसानों के लाखों हेक्टेयर जमीन एग्रीस्टेक में पंजीयन नहीं होने की वजह से कट गए। वन ग्राम और पट्टाधारी किसानों का धान भी नहीं खरीदा जा रहा है। सरकार रकबा घटाने की कोशिश कर रही है। हजारों किसानों के धान का समर्पण कराया गया। आरओ नहीं कटने से धान का उठाव नहीं हो रहा है। किसानों और राजनीतिक दल के सदस्यों की मौजूदगी में धान खरीदी केंद्रों पर भौतिक सत्यापन कराया जाए, एक-एक केंद्र से 500 कट्टा कम से कम अतिरिक्त धान मिलेगा, क्योंकि एक किलो तक किसान का अतिरिक्त धान तौलाई हो रहा है। यही कम तौला गया धान ही केंद्रों में अतिरिक्त पड़ा है।

कांकेर में धर्मांतरण मामले को लेकर कल बंद और चेम्बर ऑफ कॉमर्स के समर्थन के मामले

कांकेर में धर्मांतरण मामले को लेकर कल बंद और चेम्बर ऑफ कॉमर्स के समर्थन के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस जबरिया धर्मांतरण के बिल्कुल खिलाफ है, इसमें शक नहीं होना चाहिए, लेकिन राजनीति नहीं होनी चाहिए। सर्व समाज का बंद और चेम्बर का समर्थन देना यूं ही नहीं, इसके पीछे भी कुछ न कुछ होगा। सिर्फ 24 घंटा क्यों जितना देर बंद करना चाहे कर दे, लेकिन समाधान क्या है यह मुख्य बात है। सरकार अपना रवैया स्पष्ट करे, भाजपा की सरकार बनने के बाद घटनाएं क्यों बढ़ गयी?

अगले साल को महतारी गौरव वर्ष घोषित करने के राज्य सरकार के फैसले

अगले साल को महतारी गौरव वर्ष घोषित करने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महतारी के साथ सरकार का व्यवहार अपमान करने वाला है। महतारी वंदन में सभी महिलाओं को धोखा दे रहे। राशन कार्ड में महतारी का नाम काट रहे है, 30 लाख नाम काट दिए गए। गोधन न्याय योजना, रीपा बंद हो गया, बिहान का भी हाल खराब है, स्वसहायता समूह की महिलाएं भी परेशान हैं। महिलाओं के खिलाफ और अत्याचार बढ़ गया है। बलात्कार, सामूहिक दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी है, किस बात का गौरव वर्ष मनायेगी?

जेपी नड्डा के कल जांजगीर में झीरम मामले को लेकर दिए गए बयान

जेपी नड्डा के कल जांजगीर में झीरम मामले को लेकर दिए गए बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों से सांठगांठ तो भाजपा का था, एकात्म परिसर में लेवी मांगने आते थे नक्सली, क्या भूल गए? एनआईए को क्यों ठीक से जांच नहीं करने दिया गया ये नड्डा बताए, भाजपा ने हमेशा झीरम की जांच को रोकने का काम किया है। नड्डा जी नींद से जागे हैं, उन्हें पता है कि नहीं की नक्सली बीजेपी के लोगों से हफ्ता वसूली करने जाते थे, मोहला मानपुर में जिस बीजेपी नेता की हत्या हुई उसकी पत्नी ने रमन सिंह से कहा कि यदि पैसा भिजवा देते तो आज मेरा पति जिंदा होता। नक्सलियों से सांठगांठ भाजपा का है, और नेता हमारे खत्म हुए। मैं बार बार कहता हूं, यह राजनैतिक, आपराधिक षड्यंत्र है। इससे फायदा किसको हुआ, सरकार किसकी बनी, हमारी पहली पंक्ति के नेता मारे गए, फायदा भाजपा का हुआ है।

चैतन्य बघेल के खिलाफ कोर्ट में पेश चार्जशीट के मसले

चैतन्य बघेल के खिलाफ कोर्ट में पेश चार्जशीट के मसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 6 सप्लीमेंट्री में चैतन्य बघेल का नाम ही नहीं, अचानक अब उन्हें सेंसेशन पैदा करना है। वाट्सअप चैट वो भी दूसरे का और पप्पू बंसल के बयान को आधार बना रहे हैं। पप्पू बंसल फरार है या गिरफ्तार, वो फरार कब हो गया? चालान में बयान को डाला भी नहीं गया. सीडी कांड में मुझे भी बदनाम किया गया। पारिवारिक संपत्ति जो 2020 के पहले की है, उसको शामिल किया जा रहा है। पहले दोनों एजेंसी यह तय कर ले कि आरोप कितने का लगाना है, कभी 200 करोड़ बोलते है, कभी 2100 करोड़ बताते है यह सब मेरी, मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश है।

Leave a Reply

Next Post

एक घंटे भी नहीं रह पाया वैभव का रिकॉर्ड: विजय हजारे में छाए बिहारी, गनी ने 32 तो किशन ने 33 गेंद में जड़ा शतक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 दिसंबर 2025। विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का पहला दिन, यानी 24 दिसंबर भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस दिन तीन बिहारियों का जलवा देखने को मिला और कुछ ही घंटों के भीतर एक के बाद एक रिकॉर्ड टूटते […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप