कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 16 सितंबर 2026। कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, AICC नई दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष- सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ आज ग्राम लोखंडी के पंच उपसरपंच सरपंच एक सैकड़ो ग्रामवासी एवं समाज के पदाधिकारी के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रज़नेश सिंह को ज्ञापन दिया चर्चा किया, विदित हो कि 7 सितंबर को तखतपुर विधानसभा के ग्राम लोखंडी एवं उसलापुर के युवाओं के बीच में आपसी वाद विवाद मारपीट हो गया था, जिसमें घायल युवक शेख इस्माइल की मृत्यु हो गई, इस पर पुलिस ने गिरफ्तारी करते हुए गांव के कुछ युवा जैसे कि प्रद्युम्न श्रीवास आदि को जो इस घटना मे शामिल ही नहीं थे आरोपी बना दिया है, उक्त वाद विवाद में प्रद्युमन श्रीवास्तव शामिल नहीं थे। वह घायल व्यक्ति को सरपंच बलराम पटेल के बोलने पर सिम्स पहचाने 112 गाड़ी में छोड़ने गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें ही आरोपी बना दिया। इस अवसर त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि किसी की भी मौत होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जो लोग इस घटना में शामिल है उन्हें सजा मिले, दोषी व्यक्तियों को दंड मिले। वे लोग दोषी व्यक्तियों के पक्ष मे कतई नहीं है, परंतु निर्दोष व्यक्तियों को इसमें आरोपी ना बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रद्युम्न श्रीवास एवं अन्य वह युवा जो इस मामले में निर्दोष है, वह यदि इस घटना में शामिल रहते तो बाकी आरोपियों की तरह बाहर भाग जाते वह घायलों को पुलिस की गाड़ी 112 में अस्पताल पहुंचाने क्यों ले जाते एवं घटना 7 सितंबर की थी तो संलिपित आरोपीगण की गिरफ्तारी 8 या 9 तारीख को हो जाता तो आज निर्दोष व्यक्ति परेशान नहीं होते। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत मे निर्दोष व्यक्तियों को नहीं फंसाया जाएगा। सभीको न्याय मिलेगा, उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को इस पर जांच करने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं ग्राम के सरपंच बलराम पटेल उप सरपंच बसंत गढ़वाल, सेन समाज के सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, मनोज श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, शुभम श्रीवास, निखिल श्रीवास, लोकेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, आशीष श्रीवास, मनोहर श्रीवास, सुदर्शन श्रीवास, रामसनेही पटेल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थेl

Leave a Reply

Next Post

रिश्तों की वफादारी को पर्दे पर उतार रहे रोहित राजावत

शेयर करेरोहित राजावत की ‘डिअर हस्बैंड ’ 25 सितंबर को होगी रिलीज़  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 16 सितंबर 2026।  रिश्तों में भरोसा, वफादारी और समर्पण जैसे भाव आज के दौर में पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं। इन्हीं संवेदनशील पहलुओं को कहानी का आधार बनाकर निर्माता रोहित […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच