‘कोहली पिछले कई साल से हमारे लिए ऐसा करते आ रहे हैं’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद कप्तान रोहित का बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धर्मशाला 23 अक्टूबर 2023। भारत ने विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का भी बदला लिया और 20 वर्षों से आईसीसी ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के सूखे को भी खत्म किया। 2003 के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर यह भारत की पहली जीत है। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी और विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा- हमने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की है। आधा काम हो चुका है। संतुलित रहना जरूरी है। बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिए। वर्तमान में रहना जरूरी है। शमी ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया। उनके पास इन परिस्थितियों का अनुभव है और वह एक क्लास गेंदबाज हैं। एक समय हमें लग रहा था कि 300 का लक्ष्य चेज करना पड़ेगा। हालांकि, अंतिम क्षणों में हमारे गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और उन्हें श्रेय जाता है। 

रोहित और शुभमन गिल ने लगातार दूसरे मैच में 50+ रन की साझेदारी निभाई। इस बारे में बात करते हुए कप्तान ने कहा- मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हूं। दोनों अलग-अलग व्यक्तित्व हैं, लेकिन हम एक-दूसरे की तारीफ करते हैं। खुशी है कि हम जीत गए। विराट कोहली की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा- उनके लिए कहने को ज्यादा कुछ नहीं है। कोहली इतने वर्षों तक हमारे लिए ऐसा किया है। उन्होंने मैच फिनिश करने के लिए खुद का समर्थन किया और आत्मविश्वास जगाया। 

रोहित ने कहा- जब हमने बीच में कुछ विकेट खो दिए तो कोहली और जडेजा ने हमारी वापसी कराई। क्षेत्ररक्षण एक ऐसी चीज है जिस पर हमें गर्व है। इस मैच में क्षेत्ररक्षण उतनी अच्छी नहीं थी। रवींद्र जडेजा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक हैं। किसी मैच में कैच छूट जाते हैं। हम जानते हैं कि क्षेत्ररक्षण एक ऐसी चीज है जो आगे चलकर बहुत सी चीजें तय करेगी और बहुत से मैच के नतीजे इस पर निर्भर होंगे। हमें यात्रा करना पसंद है और खेल के विभिन्न पहलुओं के मजे लेते हैं।

मैच में क्या हुआ?
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 130 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला। भारत ने 274 रन का लक्ष्य छह विकेट गंवाकर 48वें ओवर में हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

हाशिए पर मौजूद लोगों के खिलाफ हुई 'ऐतिहासिक गलतियों' को कानून व्यवस्था ने कायम रखा, सीजेआई का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर न्यूयॉर्क 23 अक्टूबर 2023। देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि हाशिए पर मौजूद सामाजिक वर्गों के खिलाफ हुईं ऐतिहासिक गलतियों को कायम रखने में, दुर्भाग्य से कानून व्यवस्था ने भी अहम भूमिका निभाई है। रविवार को अमेरिका में मैसाच्युसेट्स की ब्रांडेस यूनिवर्सिटी […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार