सेहत के लिए फायदेमंद है करेला पर साथ में ये चीजें खाने से हो सकता है नुकसान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बेहतर सेहत के लिए पोषणयुक्त खानपान की सलाह देते हैं। इसके लिए ताजी सब्जियां, फल, नट्स आदि को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खानपान की कई सामग्रियों में औषधीय गुण भी होते हैं। अक्सर बड़े बुजुर्ग ताजी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। सब्जियों के सेवन से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई रोगों से बचाव होता है। पौष्टिक सब्जियों की जब बात आती हैं तो करेला को काफी असरदार बताया जाता है। करेला वजन कम करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी घटाता है। वहीं हार्ट रेट के लिए भी अच्छा है। करेला के सेवन के कई सारे फायदे हैं लेकिन सही तरीके से इसका सेवन न करना नुकसानदायक भी हो सकता है। करेले के साथ कुछ चीजों के सेवन की सख्त मनाही होती है। 

करेला के साथ न खाएं ये चीजें

दूध

करेला सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं दूध भी बेहद पौष्टिक होता है लेकिन अगर आप करेला और दूध को एक साथ खाने की सोच रहे हैं तो इसका प्रभाव उल्टा पड़ सकता है। कभी भी करेला खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। करेला के बाद दूध का सेवन करने से कब्ज, दर्द और जलन हो सकती है।

मूली

मूली की तासीर करेला की तासीर से अलग अलग होती है। इसलिए कभी भी करेला खाने के बाद मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली और करेला साथ खाने से गले में कफ और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

दही

करेले की सब्जी या जूस आदि के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए। करेला और दही साथ खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ उपयोग से स्किन रैशेज होने की संभावना रहती है।

भिंडी

भिंडी और करेले की सब्जी का सेवन भी साथ नहीं करना चाहिए। करेला और भिंडी दोनों का एक साथ सेवन अपच की शिकायत कर सकता है। करेला के साथ भिंडी को पचाने में दिक्कत हो सकती है।

आम

अगर आप गर्मी के मौसम में करेला की सब्जी के साथ या बाद में आम का सेवन करते हैं तो यह फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसानदायक हो जाता है। करेले को पचने में समय लगता है, वहीं आम का पाचन भी देर से होता है। ऐसे में करेला और आम का सेवन साथ करने से उल्टी, जलन, मलती और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने जारी किया बाघों का ताजा आंकड़ा, बोले- प्रकृति की रक्षा, हमारी संस्कृति का हिस्सा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बाघों की जनसंख्या के अहम आंकडे़ जारी किए। पीएम मोदी ने जो आंकड़े जारी किए, उनके मुताबिक भारत में 2022 तक बाघों की आबादी 3167 पहुंच गई है, जो कि पिछली बार के 2967 के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग