बरेली में बवाल: प्लाट पर कब्जे को लेकर सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, बुलडोजर में लगाई आग, इलाके में फैली दहशत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बरेली 22 जून 2024। बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे दबंगों ने पीलीभीत बाईपास पर अंधाधुंध फायरिंग की। दो बुलडोजरों को आग लगा दी गई। करीब 30 मिनट तक सड़क पर बवाल होता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैली रही। घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कई युवक फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। 

बुलडोजर से दुकान में की तोड़फोड़ 
इज्जतनगर क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से मार्बल्स की दुकान है। थाना इज्जतनगर प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे सूचना प्राप्त हुई कि बिल्डर राजीव राणा, उसका पुत्र, केपी यादव अपने 40-50 अज्ञात लोग एवं दो जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। देखते ही देखते बवाल हो गया। घटना में दोनों पक्षों की ओर से जमकर फायरिंग की गई। जेसीबी में आग लगी दी गई। वहीं कार की टक्कर से संजय और रोहित नाम के दो युवक घायल हो गए। ये दोनों राजीव राणा पक्ष के बताए गए हैं। 

एक पक्ष के दो लोग हिरासत में 
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से जेसीबी में लगी आग पर काबू पाया। मौके से आदित्य उपाध्याय, उसके पुत्र अविरल उपाध्याय को उनकी गन एसबीबीएल 12 बोर सहित हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष की फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि इस प्रकरण के संबंध में थाना इज्जतनगर में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है।  

Leave a Reply

Next Post

बंगाल रेल हादसे का असर, मध्य पूर्व रेलवे ने नियमों में किया बदलाव, ड्राइवरों को दी हिदायत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 जून 2024। कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे से सबक लेते हुए मध्य पूर्व रेलवे (ईसीआर) ने अपने क्षेत्र के स्टेशन मास्टरों को निर्देश दिया है कि वे स्वचालित सिग्नल सिस्टम में खराबी की स्थिति में ट्रेन ड्राइवरों को सिग्नल पार करने का अधिकार देने वाला […]

You May Like

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान