छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, दो लाख के इनामी सहित छह नक्सली गिरफ्तार, IED बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 03 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो लाख रुपये के इनामी पोडियाम नंदा (40), हेमला जोगा (28) और हेमला गंगा (45) को शुक्रवार को सुकमा जिले में गिरफ्तार किया गया उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। नंदा प्रतिबंधित माओवादी संगठन की केरलपाल एरिया कमेटी के तहत मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय था, जबकि अन्य दो उसके सदस्य थे। इनके पास से तीन-तीन किलोग्राम वजन के दो टिफिन बम, तीन डेटोनेटर, दो जिलेटिन छड़ें, बरामद की गईं।

अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 159वीं बटालियन के नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सभी को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर जिले में भी तीन माओवादियों को शनिवार को पेद्दाकोरमा और बोदला-पुसनार गांवों के बीच जंगल से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान सुक्की हेमला (50), सोमा उइका (35) और कल्लू हपका (22) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Next Post

'धर्म की राजनीति': दुर्गा पूजा के लिए 1 लाख रुपये देने पर ममता बनर्जी पर भड़की भाजपा, कहा- दान बांट रही सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काेलकाता 03 अगस्त 2025। पश्चिम बंगाल भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी सरकार द्वारा सामुदायिक दुर्गा पूजा समितियों को 1.1 लाख रुपये का सरकारी अनुदान देने का फैसला किया गया है, जिसकी भाजपा ने आलोचना की […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस