रायपुर आए नाइजीरिया और सूडान के विदेशी मेहमानों ने भी पढ़ी नमाज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 31 मार्च 2025। रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद पूरे शहर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर में कुल 56 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई, जिनमें प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचे। लाखेनगर – बैरन बाजार ईदगाह, हल वाई लाइन जामा मस्जिद, छोटापारा मौदहापारा की मस्जिदों समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और अल्लाह की इबादत करते हुए विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। वाट्सएप पर भी सुबह से ईद मुबारक के मैसेज कर लोग अपने मुस्लिम भाइयों को बधाई दे रहे हैं।

नाइजीरिया और सूडान से आए विदेशी मेहमानों ने भी पढ़ी नमाज – इस खास मौके पर नाइजीरिया और सूडान से आए विदेशी मेहमानों ने भी रायपुर में ईद मनाई। वे यहां पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में आए हुए हैं और इस बार रायपुरवासियों के साथ ईद की खुशियां साझा की।

Leave a Reply

Next Post

पेंड्रा सड़क हादसा : मृतकों के परिजनों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, सीएम साय ने की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. पेंड्रा सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 ग्रमीण घायल हुए थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 1 लाख रूपये […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए