घर के आँगन में खेल रहे तीन सगे भाईयों की दीवार गिरने से मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 04 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार देर शाम कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे घर के आंगन में ही खेल रहे थे। हादसे के दौरान घर में कोई नहीं था। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हादसे का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के चलते हादसा हुआ है। तीनों बच्चे आपस में सगे भाई थे। पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसा पाली थाना क्षेत्र में हुआ है। 

आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो तीनों बच्चे नीचे दबे थे
जानकारी के मुताबिक, पाली विकासखण्ड के राहा बड़े बहरा गांव निवासी बसंत यादव सोमवार को अपने काम पर गया हुआ थ। जबकि पत्नी खेत गई हुई थी। इस दौरान उनके तीनों बच्चे रुकेश यादव (4), रितेश यादव (6) और रुपेश यादव (8) घर में ही थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे तीनों बच्चे घर के आंगन में ही खेल रहे थे इसी दौरान तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंवे तो वहां दीवार गिरी हुई थी। इस पर ग्रामीणों ने डायल-112 को इसकी सूचना दी। 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाले शव
पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाई तो तीनों बच्चे नीचे दबे मिले। बताया जा रहा है कि तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। थोड़ी देर में जानकारी लगने पर परिजन भी पहुंच गए। तीनों बच्चों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन भाइयों की मौत के बाद से हर कोई दुखी है। वहीं परिजनों की स्थिति भी सही नहीं है। एक हादसे ने उनकी सारी खुशियां छीन ली हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में 5 साल के बच्चे की सांप के काटने से मौत

शेयर करेपोस्टमार्टम के बाद सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक से ले गए घर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   काेेरबा 04 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 5 साल के एक बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन उसे […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न