इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रही कार नाले में गिरी, छह लोग घायल, हादसे में दो की हालत गम्भीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 03 मई 2024। कोरबा में सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। एक बार फिर से कटघोरा थाना क्षेत्र में मवेशियों के कारण हादसा हुआ है,जहां अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार अनियंत्रित होकर नाला में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जेंजरा नाला के पास हादसा होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है,कि सड़क पर बैठे मवेशी को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। अस्थि विसर्जन कर एक परिवार कार से घर लौट रहा था,इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना के दौरान कार सवार 6 लोग घायल हो गए,जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उनका उपचार जारी है। लोगों की माने तो सड़क पर बैठे मवेशी के कारण अक्सर हादसे से होते रहते हैं जहां मवेशी के बचने के फेर में हादसा हुआ है  हादसे के बाद राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और वहां में फंसे चालक और अन्य लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया तब जा कर लोगों ने राहत की सांस ली। नाले में पानी कम होने के कारण किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कटघोरा थाना पुलिस की माने तो जांजगीर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल का परिवार जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाला है जहां अपनी पत्नी और दो बहन और दामाद के साथ कार में सवार होकर इलाहाबाद अस्थि विसर्जन करने गए हुए थे, वापस लौटते समय या हादसा हुआ है इस हादसे में ओमप्रकाश और कार के चालक की हालत गंभीर है। जहां दो लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने किया नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के अलावा प्रियंका और सोनिया रहीं मौजूद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 03 मई 2024। राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन भर दिया है। आज सुबह ही कांग्रेस के द्वारा अमेठी और रायबरेली के लिए सीटों की घोषणा की गई थी। राहुल गांधी ने दोपहर करीब सवा दो बजे कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा। राहुल के साथ […]

You May Like

शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ बनी मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल....|....गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना भी वैवाहिक क्रूरता....|....बांधवगढ़ के जंगल में फिर गूंज रही गौर की मौजूदगी....|....एफआईआर के बाद निलंबित टीआई बोले- ‘हर पुलिसवाला सब कुछ नहीं कह सकता’....|....सोलन के मालरोड पर कांग्रेस का अनोखा विरोध....|....दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे....|....विनीत मिनोचा हत्याकांड: ‘40 लाख का कर्ज, कैसीनो की लत’....|....सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य, जो कभी सत्य नहीं होता....|....मुंह की बदबू से दांत दर्द तक, लौंग दूर कर सकता है मुंह की कई परेशानियां....|....शूटिंग में आया एक और पदक