धुले में दो वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 जुलाई 2023। महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को एक कंटेनर ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर राजमार्ग पर बने एक होटल में जा घुसा जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के समीप पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे जिसके बाद चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक राजमार्ग पर एक बस स्टैंड के समीप बने एक होटल में जा घुसा और पलट गया। उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक घायल हो गए हैं।”
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से कुछ लोग बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सेवा अध्यादेश पर केंद्र-एलजी को नोटिस जारी, DERC चेयरमैन के शपथग्रहण पर हफ्तेभर की रोक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जुलाई 2023। भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में लाए गए अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर आज सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज