पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, खाली पदों पर नियुक्ति की मांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कबीरधाम, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर डेरा डाल दिया है। उनका कहना है कि स्वीकृत पदों में बड़ी संख्या अब भी खाली हैं, इसलिए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जानी चाहिए।

अभ्यर्थियों के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में कुल 5,967 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 1,940 पद अभी भी रिक्त हैं। प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों की मांग है कि इन खाली पदों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर दिया जाए।

रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर अभ्यर्थी गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर जुटे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए मेहनत की है और रिक्त पद उपलब्ध होने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलना उनके लिए निराशाजनक है।

अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि स्वीकृत लेकिन खाली पड़े पदों का विवरण सार्वजनिक किया जाए और जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए। फिलहाल प्रदर्शन जारी है और अभ्यर्थी अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

देर रात अचानक धू-धू कर जलीं 2 कारें

शेयर करेपेंड्रा में पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, दमकल ने समय रहते काबू किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 अगस्त 2026। पेंड्रा थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी दो खराब कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया […]

You May Like

दो करोड़ की चांदी से सजा बिजासन मंदिर का गर्भगृह....|....नेपाल में फिर आई तबाही: गांवों में मचा हड़कंप....|....भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान....|....52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली....|....नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा....|....चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़....|....नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें....|....कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया....|....शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना