स्वप्निल जोशी की अगली फिल्म ‘वालवी’ का टीजर रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 30 दिसंबर 2022। स्वप्निल जोशी जिन्होंने बड़े और छोटे दोनों स्क्रीन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्हें एक और आनेवाली मराठी फिल्म ‘वालवी’ के लिए चुना गया है। स्वप्निल कई सालों से निडर होकर कई बेहतरीन फिल्मों के साथ आगे आ रहे हैं और उनमें से प्रत्येक फिल्म में उनके अभिनय को हमेशा सराहा गया है और अब वह 2019 के बाद सीधे 2023 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। कुछ दिन पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है और इसने जल्द ही रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में अभिनेता की भूमिका के बारे में हमें काफी उत्साहित कर दिया है।  इस टीजर में डायरेक्टर परेश मोकाशी एक्टर्स से अपनी फिल्म में काम करने के लिए केहते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने जिनसे पूछा है वह हर एक्टर का किरदार सिनेमा में उनकी ‘इमेज’ से अलग है. तो अब यह जानना दिलचस्प होगा कि स्वप्निल जोशी, अनीता दाते, सुबोध भावे, शिवानी सुर्वे किस भूमिका में नजर आएंगे और वास्तव में यह ‘वालवी’ किसे बारे में है। इतने पेचीदा और अनोखे तरीके से घोषित होने वाली यह पहली मराठी फिल्म है। ऐसे में दर्शक ‘वाल्वी’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म ‘वालवी’ रोमांस है या बायोपिक, कॉमेडी है या फैमिली ड्रामा फ़िलहाल तो उसके लिए आप सिर्फ कयास लगा सकते है। 13वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में ‘वालवी’ ने ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार जीता है जिसकी वजह से यह काफी रोमांचक और प्रत्याशित फिल्म बन गई है।

स्वप्निल जोशी के बिना मराठी सिनेमा अधूरा है। कॉमिक किरदारों से लेकर गंभीर किरदार निभाने तक, जोशी मराठी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। मराठी सिनेमा के चॉकलेटी बॉय स्वप्निल जोशी ने अपने करियर की शुरुआत रामानंद सागर के धारावाहिक ‘उत्तर रामायण’ से की थी। हाल ही में उन्होंने एक वेब सीरीज ‘सामंतर’ के साथ वेब दुनिया में अपनी शुरुआत की है।

ज़ी स्टूडियोज और निर्देशक परेश मोकाशी इस फिल्म की रीढ़ हैं। स्वप्निल, जो ज़ी स्टूडियो की ब्लॉकबस्टर ‘दुनियादारी’ में दिखाई दिए थे, उनके साथ ‘वालवी’ के लिए फिर से जुड़ गए हैं। फिल्म ‘वालवी’ का एक अद्भुत टीज़र ‘दूर तसम नस्तान’  टैगलाइन के साथ वर्तमान में सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और इस फिल्म को सिनेमाघरों में नए साल में 13 जनवरी, मकरसंक्रांति से एक दिन पहले जो की एक शुभदिन है तब रिलीज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

आकाश आहूजा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएगी अनेरी वाजानी

शेयर करे -अनिल बेदाग/छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 30 दिसंबर 2022। अनेरी वजानी भारतीय टीवी इंडस्ट्री में एक बहुत ही चहेता चेहरा है, जिसने बहुत सारे दिलों में अपनी जगह बनाई है। अपनी प्यारी मुस्कान और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ, ‘निशा और उसके कजिन्स’ में अपने प्रदर्शन के बाद से अनेरी निस्संदेह […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक