अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी: 141 जगहों पर ठहर सकेंगे यात्री, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन एक जुलाई से शुरू

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 28 जून 2025। अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कमिश्नर रमेश कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी के साथ कार्यालय में यात्रा से जुड़ी कमेटियों, लंगर सेवा देने वाली समितियों, सिविल सोसायटी के लोगों के साथ बैठक कर विस्तार से जानकारी दी। जिसमें कहा कि कुल 141 जगहों पर यात्री ठहर सकेंगे। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त रूप से अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

दो जुलाई से भगवती नगर से यात्रा का शुभारंभ
बैठक में कमिश्नर रमेश कुमार ने बताया कि दो जुलाई को भगवती नगर आधार शिविर से यात्रा का शुभारंभ होगा। बैठक में पुलिस, धार्मिक संगठनों, टैक्सी यूनियनों, व्यापारियों, बाजार व होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के सुझाव लिए गए। कमिश्नर ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों को ठहरने, खानपान में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पेयजल, बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

आधार शिविर में यात्रियों के लिए एसी हॉल, हैंगर, सामुदायिक लंगर सेवा, स्वच्छ मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था है। इसके साथ ही कठुआ के लखनपुर से लेकर रामबन के लांबर, बनिहाल तक यात्रा के मार्ग में आने वाले जिलों के ठहरने के केंद्रों पर भी इसी तरह की सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

सिविल सोसायटी ने प्रशासन को दिया पूर्ण सहयोग
सिविल सोसायटी के सदस्यों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासनबैठक में शामिल हुए व्यापार संगठनों, होटल एसोसिएशन, विभिन्न धर्मों के लोगों ने अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। देश व विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए तवी रीवर फ्रंट पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शहर के पर्यटन स्थलों की जानकारी होर्डिंग्स के माध्यम से दी जाएगी।

जम्मू व लखनपुर में आरएफआईडी केंद्रों पर हेल्प डेस्क शुरू
जम्मू व लखनपुर में आरएफआईडी केंद्र पर हेल्प डेस्क कमिश्नर ने बताया कि जम्मू और लखनपुर में आरएफआईडी केंद्रों पर स्थापित हेल्प डेस्क पर तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की तरफ से पूरी जानकारी दी जाएगी। नागरिक समाज के सदस्यों ने यात्रा को सुखद और परेशानी मुक्त बनाने के लिए कई सुझाव दिए, जिसमें मानसून के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था, तिपहिया वाहनों और कैब के किराए पर नियंत्रण, अतिक्रमण मुक्त सार्वजनिक स्थान, पर्यटन स्थलों के बारे में उचित जानकारी होर्डिंग्स व बैनर के माध्यम से दिए जाने के प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने सुरक्षा को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी
व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां रहेंगी तैनातबैठक में पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त रूप से अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपने जत्थे के साथ ही यात्रा करें, जिससे सुरक्षा को बेहतर रखा जा सके। आश्वस्त किया कि इस यात्रा से स्थानीय पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होगी।

ऑफलाइन पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू होगा
ऑफलाइन पंजीकरण एक जुलाई से शुरू होगा कमिश्नर ने बताया कि ऑनलाइन के बाद एक जुलाई से यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। भगवती नगर यात्रा आधार शिविर में एक दिन पहले ही यात्री पहुंचेंगे, उसके बाद अगले दिन बालटाल, पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना होंगे। जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर और रामबन जिलों में 52 लंगर और 60 आरएफआईडी केंद्र बनाए गए हैं व जम्मू स्थित सरस्वती धाम में एक टोकन केंद्र बनाया गया है। यात्रा को रेलवे के माध्यम से अनुमति नहीं दी जाएगी। सड़क मार्ग से ही सभी यात्री जत्थे रवाना होंगे। पवित्र यात्रा से संबंधित जानकारी कंट्रोल रूम से ली जा सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा: सीएम विष्णुदेव साय ने की छेरपहरा की रस्म, राज्यपाल डेका हुए शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 जून 2025। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप