55 साल बाद खोला गया चिलाहाटी- हल्दीबाड़ी रेल मार्ग, PM मोदी-शेख हसीना ने किया उद्घाटन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी-शेख हसीना के बीच संवाद

चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक फिर शुरू

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2020। भारत और बांग्लादेश के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता हो रही है. कोरोना काल में इस बार ये वार्ता वर्चुअली तरीके से हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने बांग्लादेश को भरोसा दिया कि कोरोना काल में बांग्लादेश उनकी प्राथमिकताओं में है। साथ ही चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक की शुरुआत की गई, दोनों देशों ने कई MoU भी साइन किए हैं।

यहां अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देश लंबे वक्त से वर्चुअल माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हैं, विजय दिवस के बाद हमारी मुलाकात काफी अहम है। पीएम मोदी ने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर पूरे देश में मशाल ले जाई जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश के साथ संबंधों में मजबूती और गहराई लाना हमारी प्राथमिकता है।  

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भारत-बांग्लादेश का अच्छा सहयोग रहा है, वैक्सीन के काम में भी दोनों का सहयोग बना रहेगा। पीएम मोदी बोले कि दोनों देश कनेक्टविटी पर जोर दे रहे हैं, जो हमारी दोस्ती को दिखाता है. भारत हमेशा बंग बंधु का सम्मान करता है।

शेख हसीना ने याद की 1971 की जंग

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों देश विजय दिवस मना रहे हैं. बांग्लादेशी पीएम ने इस दौरान 1971 की जंग में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी। शेख हसीना ने इस दौरान जंग के वक्त उनके परिवार पर बीते मुश्किल वक्त को साझा किया। 

शेख हसीना ने कहा कि कोरोना काल में दोनों देश और करीब आए हैं, दोनों देशों के लोगों के बीच में भी आपसी संबंध मजबूत हुआ है। दोनों देशों ने इस साल में कई कनेक्टविटी के नए काम शुरू किए हैं, भारत ने कोरोना काल का सामना किया है. भारत आने वाले समय में दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम रोल अदा करने वाला है।

इस दौरान दोनों देशों की ओर से बंग बंधु के सम्मान में टिकट जारी किया गया. साथ ही महात्मा गांधी डिजिटल प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। 

दोनों देशों के बीच होने वाली ये द्विपक्षीय वार्ता इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें ट्रांसपोर्ट और कनेक्टविटी पर जोर दिया जाना है। दोनों देशों ने चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी के बीच रेल लिंक को फिर से शुरू किया। ये रेल लिंक भारत-पाकिस्तान के बीच हुई 1965 की लड़ाई के वक्त बंद किया गया था। 
इस लिंक के शुरू होने से बांग्लादेश से असम, बंगाल के बीच कनेक्टविटी बेहतर हो सकती है।शुरुआत में इस लिंक का इस्तेमाल सामान लाने-जाने के लिए किया जाएगा, बाद में पैसेंजर सेवा शुरू हो सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

कामरेड स्वर्गीय मारकण्डेय सिंह का पांचवां पुण्य तिथि 22 दिसंबर को राजनगर शहीद भगत चौक पर मनाया जाएगा - हरिद्वार सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर 17 दिसम्बर 2020। एटक यूनियन के कद्दावर श्रमिक नेता, पूर्व महासचिव सह एसईसीएल के पूर्व संचालन समिति के सदस्य कामरेड स्वर्गीय मारकण्डेय सिंह जी का पांचवां पुण्यतिथि 22 दिसंबर 2020 को राजनगर शहीद भगत चौक पर 12 बजे दिन मे मनाया जायेगा। पूर्व श्रमिक नेता कामरेड […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज