उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे : सीएम योगी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, कहा- यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ  19 मार्च 2021। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और सरकार के कामकाज की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को शामिल करते हुए ‘विकास पुस्तिका’ जारी की। 

इसके बाद सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी दूसरी अर्थव्यवस्था है और हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। पहले उद्योगों के लिए माहौल बनाया, जहां कोई आना नहीं चाहता था अब वहां लोग निवेश कर रहे हैं। आज यहां सकारात्मक माहौल है। निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। इसी का परिणाम है कि यूपी में प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी से अधिक पहुंच गई है। 

हमने इस काम को केंद्र के साथ मिलकर किया और राज्य ने कई और उपलब्धियां हासिल कीं हैं। हमने रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाया है। सरकार ने अब तक तीन लाख करोड़ से अधिक का निवेश हासिल करने में सफलता पाई है।

योगी बोले, सरकार ने 2.61 करोड़ शौचालय बनाकर तैयार किए जिसका लाभ 10 करोड़ लोगों को मिला है। आज प्रदेश में हर पर्व और त्यौहार खुशी से मनाया जाता है। जिला मुख्यालयों में दस घंटे बिजली और तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे बिजली की सुविधा दी जा रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली पहुंचाने का काम सरकार कर रही है।

अपराधियों को लेकर बोले सीएम योगी 

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते समय सीएम योगी ने अपराध से निपटने के सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा यूपी में आज सकारात्मक माहौल और अपराधियों में भय है। हमने अपराधियों की 750 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। भूमाफिया के कब्जे से जमीनें छुड़ाई गईं हैं और उन पर विकास के काम किए जा रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में आपराधिक मामलों में कमी आई है

कोरोना से निपटने को सरकार प्रतिबद्ध

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार का कीर्तिमान रचा है। देश का सबसे बड़ा प्लाज्मा बैंक आज उत्तर प्रदेश में है। लगातार स्थिति पर हमारी नजर है और प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए जो भी उचित कदम उठाने होंगे उन पर काम किया जाएगा। हमारी सरकार कोरोना से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।

दस शहरों में मेट्रों पर काम जारी

सीएम योगी ने कहा, वहीं प्रदेश में यातायात को मजबूत करने के लिए पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और दस शहरों में मेट्रों पर काम जारी है जिसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को हटाने की अटकलें, शरद पवार से मिलने दिल्ली पहुंचे देशमुख

शेयर करेएंटीलिया केस को लेकर महाराष्ट्र में सियासी बवाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 18 मार्च 2021। मुकेश अंबानी के घर के पास मुंबई के व्यापारी मनसुख हिरेन की स्कॉर्पियों में विस्फोटक मिलने और उनकी मौत के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज गई है। महाराष्ट्र में सियासी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप