मुडा मामले को लेकर प्रियांक का ईडी पर हमला, कहा- …कुछ और नहीं, बस गुलाम निदेशालय और की कठपुतली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बंगलुरू 05 दिसंबर 2024। कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने एक बार फिर भाजपा सरकार और ईडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को ‘गुलाम निदेशालय’ बताया। साथ ही कहा कि ईडी कुछ और नहीं बल्कि ‘भाजपा सरकार की असहाय कठपुतली’ है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘प्रवर्तन निदेशालय गुलाम निदेशालय बन गया है। वो और कुछ नहीं बल्कि भाजपा सरकार की असहाय और लाचार कठपुतली है। मुडा मामले में सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी की लीक हुई मनगढ़ंत रिपोर्ट ने फिर से भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक उपकरण के रूप में दुरुपयोग को उजागर किया है।’

अधिकार क्षेत्र के बिना काम कर रही ईडी

उन्होंने पूछा, ‘ईडी अधिकार क्षेत्र के बिना काम करते हुए जानबूझकर लोकायुक्त के लिए बनाई गई एक रिपोर्ट को मीडिया में लीक कर रहा है जो और कुछ नहीं बल्कि अदालत को गुमराह करने का एक शर्मनाक प्रयास है जो आज सीएम की याचिका पर सुनवाई कर रही है। कर्नाटक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के धन शोधन मामले का विवरण सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी प्रवर्तन निदेशालय की आलोचना की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को उच्च न्यायालय में याचिका की सुनवाई से पहले लोकायुक्त को पत्र लिखने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की आलोचना की और कहा कि ईडी अदालत को प्रभावित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट जांच के बाद लोकायुक्त को सौंपी जा सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि पत्र लिखने और उसे मीडिया में लीक करने के पीछे राजनीतिक दुर्भावना और अदालत को गुमराह करने का प्रयास था।

रिपोर्ट मीडिया में लीक करना राजनीतिक द्वेष

सिद्धारमैया ने एक्स पर कहा, ‘हाईकोर्ट में हमारी याचिका की सुनवाई से एक दिन पहले ईडी ने कोर्ट को प्रभावित करने के इरादे से लोकायुक्त को पत्र लिखा था। ईडी जांच कर रही है। उसका जांच करना ठीक नहीं है। फिर भी जांच करने के बाद जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को सौंपी जा सकती थी। इसके अलावा लोकायुक्त को पत्र लिखना और उसे मीडिया में लीक करना राजनीतिक द्वेष है। इस मुद्दे को लेकर कल हाईकोर्ट में हमारी याचिका की सुनवाई है। एक दिन पहले मीडिया में प्रचार करना कोर्ट को प्रभावित करने और गुमराह करने के लिए एक दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक चाल है।’

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू हत्या केस में एनआईए का एक्शन, 16 जगहों पर छापेमारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बंगलुरु 05 नवंबर 2024। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कर्नाटक में 16 जगहों पर छापेमारी की है। बताया गया है कि एजेंसी की तरफ से यह जांच भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या से जुड़े मामले में की जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की