नक्सलियों ने लगाए बैनर, जमीन दलाल को जन अदालत में मौत की सजा देने की लिखी बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दंतेवाड़ा 16 अगस्त 2024। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पालनार में नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगते हुए जमीन दलाल को जन अदालत में मौत की सजा देने की बात लिखी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच बैनर पोस्टर को जब्त करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के पालनार साप्ताहिक बाज़ार में नक्सलियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाया गया, नक्सलियों ने अपने बैनर पोस्टर पर जमीन बेचने वाले दलाल को मौत की सजा देने की बात लिखी।  मामले की जानकारी लगते ही कुआकोंडा पुलिस मौके पर पहुँचकर बैनर पोस्टर को जप्त कर लिया है। साप्ताहिक बाजार में इस तरह से  बैनर पोस्टर मिलने से आमजन के साथ ही ग्रामीणों मे दहशत देखी जा रही है, बताया जा रहा है यह पोस्टर कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार में दरभा डिवीजन के नक्सलियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाया गया है। 

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पालनार में नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगते हुए जमीन दलाल को जन अदालत में मौत की सजा देने की बात लिखी है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से तीन चरण में मतदान, हरियाणा में 1 अक्तूबर को वोटिंग, 4 अक्तूबर को नतीजे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 अगस्त 2024। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। बता दें कि चुनाव आयोग ने हाल ही में दोनों राज्यों […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज