चतरा-पलामू सीमी पर मुठभेड़ में 25-25 लाख के ईनामी नक्सली गौतम पासवान, चार्ली समेत 5 माओवादी ढेर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 03 अप्रैल 2023। झारखंड पुलिस के हाथ सोमवार को बड़ी सफलता लगी। दरअसल पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में दो टॉप कमांडर हैं, जिन पर 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ झारखंड के चतरा में हुई। मारे गए नक्सलियों के पास से दो एके47 भी बरामद हुई हैं। पुलिस का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए टॉप कमांडर के अलावा अन्य तीन पर भी पांच-पांच लाख का इनाम है। 

टॉप कमांडर गौतम पासवान और चार्ली ढेर
जांच में पता चला है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में गौतम पासवान और चार्ली शामिल हैं। दोनों SAC के सदस्य हैं। दोनों पर 25-25 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मुठभेड़ में मारे गए तीन अन्य नक्सलियों की पहचान नंदू, अमर गंझु और संजीव भुईयान के रूप में हुई है। ये तीनों सब-जोनल कमांडर थे और तीनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों के पास से एके47 के अलावा इंसास राइफल भी बरामद हुई है। 

तीन नक्सली हुए थे गिरफ्तार
इससे पहले रविवार को पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान समुंद  उर्फ सुमन सिंह अंचला, संजय कुमार उसेंडी और परासरम धंगुल के रूप में हुई। अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमान सिन्हा ने बताया कि हमें नक्सिलयों के बारे में खूफिया सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एक संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें कोयेलिबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। 

Leave a Reply

Next Post

36 श्रद्धालुओं की मौत के बाद जागा प्रशासन, मंदिर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, विधि-विधान से दूसरी जगह स्थापित की गईं मूर्तियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 03 अप्रैल 2023। मध्यप्रदेश के इंदौर की उस हत्यारी बावड़ी को मलबे से भर दिया गया है, जहां रामनवमी पर हुए हादसे में 36 लोगों की मौत हुई थी। नगर निगम ने उसका नामो-निशान मिटा दिया है। बावड़ी के ऊपर बने अवैध मंदिर को भी तोड़ […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला