भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक आज, जयशंकर बोले- हमारी स्थिति स्वीकार रही दुनिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 अगस्त 2022। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को थाईलैंड पहुंचे। वह यहां आज होने वाली भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की 9वीं बैठक में भाग लेंगे। दरअसल, दोनों देश  भारत और थाईलैंड राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। इस बीच बैंकॉक में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, भारत अपने हितों के बारे में बहुत ईमानदार रहा है। उन्होंने कहा, जहां तक रूस से कच्चा तेल खरीदने के बात है तो आज दुनिया भारत की स्थिति को स्वीकार कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा, भारत इस सौदे को लेकर बहुत हद तक रक्षात्मक नहीं  था। हालांकि, इस सौदे ने अन्य देशों को अपने लोगों के प्रति दायित्व का एहसास कराया है। 

मेरा काम सर्वोत्तम सौदा सुनिश्चिम करना 
विदेश मंत्री ने कहा, हमारे पास पास 2000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाला देश है, ये वे लोग नहीं हैं जो ऊर्जा की उच्च कीमतें वहन कर सकते हैं। मेरा नैतिक कर्तव्य सर्वोत्तम सौदा सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने कहा, जब आप अपने हितों को बहुत ही ईमानदारी से सबके सामने रखते हैं, तो लोग उसे स्वीकार करते हैं। 

कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर 
बैंकॉक में होने वाली बैठक में भारत और थाइलैंड के बीच कई समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे पहली एस जयशंकर ने एक ट्वीट में बताया कि उन्होंने भारतीय समुदाय से मिलकर थाईलैंड दौरे की शुरुआत की। उनके साथ न्यू इंडिया की उपलब्धियों और आकांक्षाओं को साझा किया और भारत की प्रगति में योगदान के लिए उनका स्वागत भी किया। 

Leave a Reply

Next Post

गंगा समेत कई नदियों की सफाई के लिए 30 हजार करोड़ रुपये मंजूर, जलशक्ति मंत्री ने दी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 अगस्त 2022। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों की सफाई के उद्देश्य से परियोजनाओं के लिए 30,000 करोड़ रुपये से अधिक मंजूर किए गए हैं। सीमित जल संसाधनों के महत्व पर जोर देते […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी