दिल्ली में कोरोना से पहली मौत; देशभर में 2500 से अधिक सक्रिय केस, सात लोगों की गई जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 मई 2025। देशभर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2500 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 30 मई तक देश भर में 2710 मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट के कारण पहली मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना के 294 सक्रिय मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिल्ली में कोरोना से यह पहली मौत हुई है। राजधानी में 56 नए मामले पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल 294 सक्रिय मामले हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई है वह पहले से कई बीमारी से पीड़ित था। कोविड के बाद संक्रमण बढ़ा। समस्या बढ़ने के बाद मौत हुई है। नए वेरिएंट का असर हल्का है। लेकिन गंभीर रोगी और कमजोर इम्यूनिटी के रोगी पर असर कर रहा है। दिल्ली में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वह डराने वाला है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है।

चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है: सीएम रेखा गुप्ता
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कोरोना के मामले सरकार के संज्ञान में है। अस्पतालों में पूरी तरह से व्यवस्थाएं है। एडवाइजरी भी जारी की है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी प्रकार की कोई घबराने की स्थिति नहीं है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

गाजियाबाद में कोरोना के पांच नए केस मिले
गाजियाबाद जिले में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद पूरे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

'तीन कैच टपकाने के बाद...', कप्तान गिल ने इन पर हार का फोड़ा ठीकरा, मैच के हीरो रोहित ने कही यह बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 मई 2025। आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इस हार के साथ गुजरात की टीम आईपीएल से बाहर हो गई। अब मुंबई का सामना क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स से होगा। लीग […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान