IPL 2022 RCB vs CSK: युवा मुकेश के साथ धोनी की यह फोटो है बहुत खास, फैन्स ने किया ‘कैप्टन कूल’ को सलाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आखिरकार चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को जीत का स्वाद चखने का मौका मिल ही गया। लगातार चार हार के बाद सीएसके ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 23 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद धोनी की युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के साथ फोटो खूब वायरल हो रही है और यह फोटो है भी बहुत खास। आरसीबी की पारी के 14.3 ओवर में शाहबाज अहमद 41 रन बनाकर महीश तीक्ष्णा की गेंद पर आउट हुए। धोनी ने इस विकेट का जश्न नहीं मनाया, बल्कि तुरंत मुकेश के पास पहुंचे और उनसे कुछ देर बात की।

चलिए आपको बताते हैं कि मुकेश के साथ धोनी की यह फोटो क्यों है बहुत खास, दरअसल इस विकेट से ठीक पहली वाली गेंद पर ही मुकेश ने दिनेश कार्तिक का आसान सा कैच ड्रॉप किया था। दिनेश कार्तिक इस आईपीएल में जिस तरह की फॉर्म में हैं, ऐसे में उनका कैच ड्रॉप करना सीएसके को काफी भारी भी पड़ सकता था। उस समय दिनेश कार्तिक महज सात रन बनाकर खेल रहे थे।

कार्तिक ने इस जीवनदान का फायदा भी उठाया और 14 गेंद पर 34 रन ठोक डाले थे। हाल ऐसा था कि ऐसा लग रहा था कि अगर दिनेश कार्तिक मैच के अंत तक क्रीज पर टिक गए तो आरसीबी यह मैच निकाल सकता है। हालांकि 17.2 ओवर में कार्तिक डीजे ब्रावो की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर रविंद्र जडेजा के हाथों लपके गए। मुकेश के साथ धोनी की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैन्स ‘कैप्टन कूल’ को सलाम कर रहे हैं, जिस तरह से वह युवा क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ा रहे हैं, उसकी खूब तारीफ हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: शिवम दुबे ने युवराज से अपनी तुलना किए जाने पर दिया ये जवाब, धोनी को लेकर कही खास बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2022 के 22वें मैच में 46 गेंद में 95 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की पहली जीत दिलाने वाले शिवम दुबे ने कहा कि उनका फोकस अपने बेसिक्स पर बने रहने पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप