हसदेव नदी में मां संग 10 माह का मासूम बहा, चरवाहे ने महिला को बचाया, बच्चा अभी भी लापता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 03 सितंबर 2024। हसदेव नदी में नहाते समय महिला के पास खेल रहा उसका 10 माह का बच्चा रेंगते हुए पानी के पास पहुंचा और डूब गया। उसे बचाने के दौरान मां भी तेज बहाव में बहने लगी। पास मौजूद चरवाहों ने महिला को बचा लिया। पर बच्चा नहीं मिला।हादसा बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथाकछार गांव के पास हसदेव नदी के सिरकी घाट पर हुआ। जहां 25 वर्षीय सुनीता अपने 10 माह के पुत्र दुष्यंत को लेकर नहाने के लिए पहुंची थी। महिला नदी में उतरकर नहा रही थी। वहीं उसका पुत्र नदी के किनारे खेल रहा था। इस दौरान बच्चा रेंगते हुए नदी की ओर चला गया।

वह जब पानी में डूबा, तब महिला की नजर पड़ी। वह उसे बचाने तेज बहाव के बीच मौके पर खोजबीन करने लगी। बच्चे के नहीं मिलने पर वह मूर्छित होकर नदी में बहने लगी। इस दौरान नदी के किनारे चरवाहों की नजर पड़ी तो उन्होंने नदी में कूदकर महिला को निकाला। उसके पेट में जा चुके पानी को बाहर निकाला तो उसे होश आया। उठने पर वह बच्चे के बारे में पूछने लगी। किसी तरह से उसे शांत कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची, जहां बांगो बांध से पानी का बहाव कम कराकर नदी में लापता हुए बच्चे की खोजबीन की जा रही है।

नगर सेवा के रेस्क्यू टीम के प्रभारी पीबी सिद्धार्थ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बांगो डैम के कुछ ही दूरी पर घटना स्थल है। जहां गांव से लगा हुआ हैय़ बांगो डेम से गेट खुले गए हैं। जिसके चलते पानी का तेज बहाव होने के कारण बच्चा काफी आगे बढ़ जाने की संभावना जताई जा रही है फिर भी घटना स्थल से लेकर दर्री डेम तक लगभग 18 किलोमीटर तक वोट के माध्यम से तलाश की गई। लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। संभावना जताई जा रही है कि जलकुंभी या फिर पानी में बहने के कारण आगे बढ़ गया होगा। तलाश जारी है।

Leave a Reply

Next Post

हेमंत सोरेन ने की खरगे-राहुल से मुलाकात; बन्ना गुप्ता ने चंपई को कहा 'सर्कस का शेर'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 03 सितंबर 2024। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं उनसे मिलने की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण