दक्षिण से आकाश शर्मा प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे – दीपक बैज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 23 अक्टूबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा है, उनके साथ व्यापक जनसमर्थन है। वे जुझारू है। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी पर सांसद रहते हुये निष्क्रियता का तमगा लगा हुआ है। रायपुर की जनता ने सांसद के रूप में सुनील सोनी को अवसर दिया था लेकिन वे जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाये। कांग्रेस ने उनके मुकाबले सक्रिय युवा को मौका दिया है। विधायक के रूप में आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण की जनता की बेहतर सेवा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। केई सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय साबित हो सकती है। इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अतः जनमानस भाजपा के खिलाफ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की आम आदमी भाजपा के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में 4 बार गोली चल गयी, अंतरराष्ट्रीय गैंग पर पैर पसार रहे राजधानी चाकूपुर बन गया, राजधानी में आदमी गाजर मूली की  तरह काटे जा रहे, मरीन ड्राईव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण के उपचुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक तैयारी भी पूरी है, कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। सभी 19 वार्डो में पार्टी की बूथ कमेटियां चुनाव में जाने को मुस्तैद है। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जा चुके है, लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें जारी है। सरकार की असफलता से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दक्षिण में कांग्रेस का विधायक बनाने को तत्पर है।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म एक्ट्रेश करिश्मा कपूर के करकमलों से डॉ डी के सोनी अधिवक्ता को मिला आई कोन ऑफ इंडिया का बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024 का अवार्ड

शेयर करेमुंबई के होटल जिंजर में टाइम्स एप्लाइड प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डी.के. सोनी को फिल्म एक्ट्रेश करिश्मा कपूर के करकमलों से दिया गया सम्मान इसके पूर्व 32अवार्ड मिल चुके हैं यह इनका 33वा अवार्ड है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 23 अक्टूबर 2024। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान