यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक मासूम की मौत, 30 से अधिक घायल, मची चीख-पुकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक मासूम की मौत की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवर ब्रिज की है. बताया जा रहा है घटना के वक्त बस में 50 से अधिक यात्री बस में सफर कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, लालखदान ओवर ब्रिज के पास बिलासपुर से मस्तूरी जा रही बस के सामने एक बाइक सवार आ गया. उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. इसके बाद पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा भी टूटकर गिर गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है. इसके अलावा एक बच्ची की मौत हो गई है. वहीं 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री थे. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर तोरवा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

"हमें जेल से निकले केवल 2 दिन हुए, अभी से ही विपक्ष के लोगों में खलबली मच गई है", भोगनाडीह में विपक्ष पर जमकर बरसे हेमंत सोरेन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 30 जून 2024। हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के अवसर पर साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत 5 महीने के बाद जेल से छूटने के बाद मेरा यह पहला घर से बाहर निकलना है जहां आज मैं […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ