उपराष्ट्रपति ने दिखाई ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी, राहुल गांधी ने भी बदली DP

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 अगस्त 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी और मीनाक्षी लेखी सरीखे नेता शामिल हुए। इस दौरान सभी मंत्री हेलमेट पहने हुए दिखाई दिए।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं, तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आज आप देख सकते हैं सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। बहुत सारे केंद्रीय मंत्री, सांसद और अलग-अलग दल के नेता इस यात्रा में शामिल हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ”आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे और भारत को और मजबूत तथा ताकतवर बनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ”प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्र का हर नागरिक एक तरफ आज़ादी के 75 साल को उत्सव के रूप में मना रहा है तो दूसरी ओर PM का आह्वान है कि आगामी 25 साल संकल्पों से भरा हो, कर्तव्य निष्ठा से भरपूर हो और अपेक्षाओं पर हर नागरिक खड़ा उतरे ये प्रयास हम सबका है। वही, मीनाक्षी लेखी ने कहा, ”हर घर तिरंगा फैले और सब लोग अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखकर हर घर तिरंगा फहराने का और भारत के भविष्य को लहराने का काम करे।”

राहुल गांधी ने भी बदली डीपी
वहीं, सरकार के इस अभियान को विपक्ष का भी समर्थन मिला है। राहुल गांधी ने भी अपनी डीपी तिरंगे से बदल ली है। उसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी नजर आ रहे हैं। राहुल ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ”देश की शान है, हमारा तिरंगा; हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा!”‘

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ”विपक्ष के लोगों को भी आमंत्रित किया था। मेरी तरफ से भी पत्र और ईमेल गए थे। विपक्ष के लोगों को भी हिस्सा लेना चाहिए था क्योंकि तिरंगा यात्रा, आज़ादी का अमृत महोत्सव देश का महोत्सव है। किसी एक पार्टी या सरकार का नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

दूषित पानी पीने से एक छात्रा की मौत 55 बीमार, जांच के आदेश दिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 03 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक निजी कॉलेज के महिला छात्रावास में दूषित पानी पीने से एक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और 55 अन्य बीमार बताई गई हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को कहा, यह मामला सोमवार को […]

You May Like

बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट