दूषित पानी पीने से एक छात्रा की मौत 55 बीमार, जांच के आदेश दिए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 03 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक निजी कॉलेज के महिला छात्रावास में दूषित पानी पीने से एक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और 55 अन्य बीमार बताई गई हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को कहा, यह मामला सोमवार को तब सामने आया, जब जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को पता चला कि वेद महिला छात्रावास से बड़ी संख्या में छात्राओं को भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रस्तोगी कॉलेज में कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में शामिल कम से कम 55 महिलाओं को उल्टी और पेचिश की शिकायत के बाद 30 जुलाई को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल 51 छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार को छुट्टी दे दी गई। 

बलोद जिले की रहने वाली एक छात्रा, कामिनी चुरेंद्र को उसके परिजन 29 जुलाई को छात्रावास से घर ले गए थे। वहां से उसे राजनंदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया, रविवार को उसकी मौत हो गई। दुर्ग के जिलाधिकारी पुष्पेंद्र मीणा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

रोहित की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सूर्यकुमार ने दिखाया सचिन-डिविलियर्स वाला अंदाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 3 अगस्त 2022 । वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने यह मैच सात विकेट से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव