कलेक्टर ने श्रमिक दिवस के अवसर पर लोगों से बोरे-बासी खाकर श्रम का सम्मान करने की अपील की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 30 अप्रैल 2023। कलेक्टर सौरभ कुमार ने 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ किसानों और मेहनतकश लोगों का प्रदेश हैं, इसलिए हमारे लिए यह तारीख किसी त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिन सभी बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करें। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के कारण अब प्रदेशवासी इसे बोरे-बासी तिहार के रूप में मनाते है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रम के साथ-साथ अपनी संस्कृति के प्रति भी सम्मान है। कलेक्टर ने अपनी अपील में कहा है कि इस बार बोरे-बासी तिहार में सभी दोगुने उत्साह के साथ शामिल होएं। बोरे-बासी का स्वाद निराला है, लेकिन जब हम सब एक साथ इसका लुत्फ उठाएंगे तो और भी आनंद आएगा। उन्हाेंने सभी को बोरे-बासी तिहार और श्रम दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने डॉ. गीतेश अमरोहित की पुस्तक ‘बासी‘ का किया विमोचन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में डॉ. गीतेश कुमार अमरोहित की पुस्तक-‘बासी‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री को डॉ. गीतेश अमरोहित ने बताया कि बासी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का अभिन्न अंग है। पिछले वर्ष पूरे प्रदेश के साथ […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर